IPL 2025: खुद को इस तरह का खिलाड़ी समझते हैं MS Dhoni, बताई बड़ी वजह
IPL 2025 Dhoni: महेंद्र सिंह धोनी ये नाम ही काफी हैं उन फैंस के लिए जो क्रिकेट के दीवाने हैं। धोनी को लेकर क्रिकेट फैंस के अलग ही इमोशन हैं।;
Dhoni (Credit: Social Media)
IPL 2025 Dhoni: महेंद्र सिंह धोनी ये नाम ही काफी हैं उन फैंस के लिए जो क्रिकेट के दीवाने हैं। धोनी को लेकर क्रिकेट फैंस के अलग ही इमोशन हैं। धोनी भी फैंस को निराशा नहीं करना चाहते। इसलिए इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भी धोनी IPL खेलते हैं।
वहीं IPL में अक्सर कुछ नियम देखने को मिलते हैं। एक नियम इंपैक्ट प्लेयर है। जो IPL में काफी इस्तेमाल किया जाता है।
खुद को इंपैक्ट प्लेयर नहीं देखते धोनी (Dhoni As Impact Player):
धोनी ने जियो स्टार से बातचीत में कहा कि, जब ये नियम पहली बार आया, तो मुझे लगा कि इसकी जरूरत नहीं है। कुछ मामलों में इसने मेरी काफी मदद तो की और कुछ में नहीं। इंपैक्ट प्लेयर के नियम के कारण बड़े स्कोर बनने को लेकर जो धारणा बनाई जा रही है, वह पूरी तरह से भी सही नहीं है।
खिलाड़ी अब ज्यादा सहज होकर खेल भी रहे हैं, जिससे स्कोर बढ़ रहा है। ये नियम टीमों को कठिन परिस्थितियों में अतिरिक्त बल्लेबाज का लाभ जरूर देता है, लेकिन केवल एक अतिरिक्त बल्लेबाज होने से ही बस बड़े स्कोर नहीं बनते हैं।
बता दें कि, धोनी अभी भी टीम के मुख्य विकेटकीपर हैं, इसलिए खुद को इम्पैक्ट प्लेयर नहीं मानते हैं। धोनी ने कहा कि, ये पूरी तरह मानसिकता का खेल है। टीमों को अब अतिरिक्त बल्लेबाज का आत्मविश्वास भी मिल गया है, इसलिए वे ज्यादा आक्रामक खेल रही हैं।
धोनी ने आगे कहा कि, ये T20 क्रिकेट के स्वाभाविक विकास का हिस्सा है। सभी टीमें अपने चार या पांच अतिरिक्त बल्लेबाजों का इस्तेमाल नहीं कर पा रही हैं, लेकिन सिर्फ उनकी मौजूदगी से ही खिलाड़ियों को अधिक आत्मविश्वास मिल रहा है, जो खेल के रुख को भी काफी बदल रहा है।
Dhoni इम्पैक्ट प्लेयर नियम को अब T20 क्रिकेट के बेहतरीन और विकास के एक हिस्से के रूप में देखते हैं। हालांकि, धोनी खुद को इम्पैक्ट प्लेयर नहीं मानते हैं। इसके पीछे धोनी ने बड़ी वजह बताई है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि, धोनी अपनी टीम चेन्नई सुपर किंग्स के लिए किस तरह का रोल आगे भी अदा करेंगे।