IPL 2017: इंडियंस में स्पिनर करण शर्मा पर लगी सबसे महंगी बोली, मुंबई इंडियंस ने 3.20 करोड़ में खरीदा

Update:2017-02-21 10:22 IST

मेरठ: 5 अप्रैल से शुरू हो रहे क्रिकेट का महापर्व आईपीएल के 10वें सीजन में ईशांत शर्मा भले ही ना चल पाए हो, लेकिन मेरठ के करण शर्मा का सिक्का चमक गया है। मेरठ के करण शर्मा लखपति से करोड़पति बन गए हैं। इस क्रिकेटर की मेहनत ऐसी रंग लाई है कि उन्हें मुंबई इंडियन ने 3.20 करोड़ में खरीदा है। इससे पहले उन्हें बंगलुरू ने 20 लाख में खरीदा था।

कैसे बने करोड़पति

-बता दें कि पिछले सीजन में करण शर्मा सनराइजर हैदाराबाद की टीम में खेले थे।

-इस बार उनका पांचवा आईपीएल होगा। उन्हें बंगलुरु टीम ने 20 लाख रुपए में खरीदा था।

-उसके बाद सनराइजर हैदराबाद ने खरीद लिया। करण शर्मा ने अपनी मेहनत से मेरठ का नाम रोशन किया है।

-बाएं हाथ के बल्लेबाज और दाहिने हाथ के लेग ब्रेक गेंदबाज सामने बड़े स्तर के बल्लेबाज भी रन नहीं बटोर सके हैं।

आगे की स्लाइड में जानिए कैसा रहा करण शर्मा का प्रदर्शन

ऐसा रहा है करण शर्मा का प्रदर्शन

-करण शर्मा ने आइपीए 2016 में 46 मैच खेले हैं।

-19 की औसत से 267 रन बनाए हैं।

-उच्च स्कोर 39 रन हैं और 36 विकेट भी लिए हैं।

-इनका 38 रन देकर चार विकेट पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है।

माता-पिता का खुशी का ठिकाना नहीं

-डीएलडब्लूू में तैनात करण के पिता विनोद शर्मा और मां पूनम शर्मा का कहना है कि उन्हें उसकी सफलता पर गर्व है।

-पिछले साल हैदराबाद के लिए शानदार प्रदर्शन किया है।

-करण अब लखपति से करोड़पति बन गए हैं।

Tags:    

Similar News