IPL Mega Auction 2022: लिविंगस्टोन बने इस IPL के सबसे महंगे इंग्लिश खिलाडी, पंजाब किंग्स ने 11.5 करोड़ में ख़रीदा

IPL Mega Auction 2022: इंग्लैंड के ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्टोन के हाथ जैकपॉट लगा। इस विस्फोटक बल्लेबाज़ को पंजाब किंग्स ने 11.50 करोड़ में खरीदा।

Written By :  Rakesh Mishra
Published By :  Shreya
Update: 2022-02-13 09:34 GMT

लियाम लिविंगस्टोन (फोटो साभार- सोशल मीडिया) 

IPL Mega Auction 2022: बेंगलुरु में चल रहे आईपीएल 2022 की महा नीलामी (IPL 2022 Mega Auction) में आज दूसरे दिन इंग्लैंड (England Cricket Team) के ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्टोन (Liam Livingstone) के हाथ जैकपॉट लगा। एक करोड़ बेस प्राइस वाले इंग्लैंड के इस विस्फोटक बल्लेबाज़ को पंजाब किंग्स (Punjab Kings) ने 11.50 करोड़ में खरीदा। लिविंगस्टोन के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स, पंजाब किंग्स, गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली लेकिन अंत में बाजी पंजाब किंग्स के हाथ लगी।

लिविंगस्टोन इससे पहले आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के लिए भी खेल चुके हैं। लिविंगस्टोन का 2021 शानदार रहा था। वो द हंड्रेड के उद्घाटन संस्करण में बर्मिंघम फीनिक्स के लिए खेलते हुए 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' बने थे। 

ओडियन स्मिथ को भी पंजाब किंग्स ने खरीदा

पंजाब के हाथ एक और उभरता हुआ आल राउंडर आया। वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर ओडियन स्मिथ (Odean Smith) को पंजाब किंग्स ने 6 करोड़ में ख़रीदा। भारत के टेस्ट प्लेयर अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) इस बार KKR के लिए खेलते हुए दिखेंगे। बॉलीवुड मेगा स्टार शाहरुख़ खान (Shah Rukh Khan) की टीम ने रहाणे को उनके बेस प्राइस एक करोड़ रुपये में ख़रीदा। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) ने दक्षिण अफ्रीका के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज़ एडम मार्करम (Aiden Markram) को 2.60 करोड़ रुपये में खरीदा।

दिल्ली कैपिटल्स ने दाएं हाथ के बल्लेबाज मंदीप सिंह को 1.10 करोड़ में खरीदा। भारत के आल राउंडर खिलाड़ी विजय शंकर को गुजरात टाइंटस ने 1.40 करोड़ रुपये में खरीदा।

गुजरात टाइटंस ने आल राउंडर डोमिनिक ड्रैक्स, और ऑफ स्पिनर जयंत यादव को अपने पाले में कर लिया। ड्रैक्स के लिए गुजरात ने 1.10 cr रुपये खर्च किये तो वहीँ जयंत यादव को 1.70 करोड़ में ख़रीदा। वहीँ हैदराबाद ने साउथ अफ्रीका के आल राउंडर मार्को जनसेन के लिए 4.2 cr की भारी भरकम राशि खर्च कर उन्हें अपने पाले में कर लिया।

भारत के आल राउंडर शिवम् दुबे के लिए लखनऊ, पंजाब के बीच बड़ी दंगल देखने को मिली। लेकिन अंत में बाजी चेन्नई सुपर किंग्स के हाथ लगी। चेन्नई ने शिवम दुबे को 4 cr में ख़रीदा। लखनऊ ने ऑफ स्पिनर के गौतम को 90 लाख में ख़रीदा।

पहले दौर के अनसोल्ड खिलाड़ियों में डेविड मालन, मार्नस लाबुशेन, इयोन मोर्गन, सौरभ तिवारी, एरोन फिंच, चेतेश्वर पुजारा, जेम्स नीशम और क्रिस जॉर्डन शामिल हैं। इससे पहले, ह्यूग एडमीडेस की अनुपस्थिति में चारु शर्मा आज नीलामीकर्ता थे। 

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News