विजय हजारे ट्रॉफी: 7 छक्के जड़ते हुए इशान किशन ने तोड़ दिया धोनी का रिकॉर्ड

Update: 2018-02-12 12:35 GMT

नई दिल्ली: देश के उभरते क्रिकेटर्स आजकल बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए एक से बढ़कर एक दिग्गजों का रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं। इनमें से ही एक इशान किशन भी हैं। दरअसल, इशान ने विजय हजारे ट्रॉफी में सौराष्ट्र के खिलाफ कप्तानी पारी खेलते हुए उन्होंने 95 गेंदों पर 93 रन बनाए।

इस दौरान इशान ने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का एक रिकॉर्ड तोड़ दिया। सौराष्ट्र के खिलाफ झारखंड के कप्तान इशान किशन ने अपनी पारी में 7 छक्के लगाए। इससे पहले धोनी के नाम लिस्ट ए क्रिकेट में एक पारी में 6 छक्के लगाने का रिकॉर्ड दर्ज था। फिलहाल, अब ये रिकॉर्ड इशान के नाम हो गया है।

वैसे इशान छक्के लगाने में माहिर हैं। भले ही इशान छोटे कद के हों लेकिन उन्हें बड़े शॉट्स खेलने में काफी मजा आता है। मालूम हो कि इशान विजय हजारे ट्रॉफी में 5 पारियों में 15 छक्के लगा चुके हैं। यही नहीं, टूर्नामेंट में उनका स्ट्राइक रेट भी 100 से ज्यादा का है लेकिन धोनी का रिकॉर्ड अपने नाम करने के बाद भी उनकी टीम सौराष्ट्र को हरा नहीं पाई क्योंकि इस मैच में रविंद्र जडेजा ने 116 गेंदों पर 7 चौकों और 4 छक्कों की मदद से नाबाद 113 रन की पारी खेली।

Tags:    

Similar News