Anshul Kamboj Kaun Hai: कौन है अंशुल कंबोज, जिसने एशिया कप में पाकिस्तान टीम को खूब किया परेशान

Kaun Hai Anshul Kamboj: भारत ए इन दिनों इमर्जिंग टीम्स एशिया कप 2024 खेलता हुआ नजर आ रहा। भारत और पाकिस्तान के बीच हुए मुकाबले में भारतीय टीम ने पाक को करारी शिकस्त दी।

Written By :  Anupma Raj
Update:2024-10-21 06:51 IST

Anshul Kamboj, Emerging Asia Cup 2024, Cricket, Sports, Emerging Asia Cup

Kaun Hai Anshul Kamboj: भारत ए इन दिनों इमर्जिंग टीम्स एशिया कप 2024 खेलता हुआ नजर आ रहा। हाल ही में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए मुकाबले में भारतीय टीम ने पाक को करारी शिकस्त दी। भारत की ओर से अंशुल कंबोज का प्रदर्शन कमाल का था। अंशुल ने इस मैच में कुल 3 विकेट लिए। भारत का प्रदर्शन कमाल का था।

आखिर कौन है Anshul Kamboj ?

Emerging Asia Cup में भारत ए ने पाकिस्तान ए को 7 रनों से हराया। टीम इंडिया की इस जीत में अंशुल कंबोज ने अहम भूमिका निभाई। अंशुल ने 3 विकेट लेकर पाक बल्लेबाजों को मुश्किल में डाला। अंशुल को गेंदबाजी परफॉर्मेंस के लिए प्लेयर ऑफ द मैच पुरस्कार भी मिला। अंशुल IPL में अपना डेब्यू कर चुके हैं। अंशुल IPL में मुंबई इंडियंस का हिस्सा रह चुके हैं। अंशुल कंबोज भारत के 23 वर्षीय दाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं, जो हरियाणा से आते हैं। अंशुल निरंतर 140 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से गेंदबाजी करते हैं। अंशुल पहले अंडर-19 लेवल पर भी भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। 


अंशुल गेंदबाजी के साथ साथ बैटिंग भी करते हैं। अंशुल अब तक 17 मैचों के फर्स्ट-क्लास करियर में 16.45 के औसत से 329 रन बनाए हैं। अंशुल का बेस्ट और Highest स्कोर 46 रन है। अंशुल ने दिलीप ट्रॉफी 2024-25 के दौरान भी सुर्खियां बटोरी क्योंकि अंशुल इंडिया सी के लिए खेलते हुए एक ही पारी में 8 विकेट चटका डाले थे। बता दें कि, अंशुल कंबोज ने एक मीडिया इंटरव्यू में बताया था कि, उन्हें ग्लेन मैक्ग्राथ की गेंदबाजी के वीडियो देखना बहुत ज्यादा पसंद है। दरअसल ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज मैक्ग्राथ गेंद की सीम का बहुत बढ़िया तरीके से इस्तेमाल करना जानते थे। इसी कारण अंशुल अधिक निरंतरता के साथ गेंदबाजी करते हैं। अंशुल का प्रदर्शन इमर्जिंग एशिया कप 2024 में काफी अच्छा रहा है। 

Tags:    

Similar News