IPL 2019: किंग्स इलेवन पंजाब ने इंडियंस मुंबई को 8 विकेट से हराया

किंग्स इलेवन पंजाब ने आईपीएल मैच में शनिवार को यहां मुंबई इंडियन्स को आठ विकेट से हरा दिया। सलामी बल्लेबाज केएल राहुल की अगुआई में पंजाब ने मुंबई इंडियंस को आठ गेंद शेष रहते हुए आठ विकेट से हराकर इंडियन प्रीमियर लीग में अपनी दूसरी जीत दर्ज की।

Update: 2019-03-30 16:22 GMT

मोहाली: किंग्स इलेवन पंजाब ने आईपीएल मैच में शनिवार को यहां मुंबई इंडियन्स को आठ विकेट से हरा दिया। सलामी बल्लेबाज केएल राहुल की अगुआई में पंजाब ने मुंबई इंडियंस को आठ गेंद शेष रहते हुए आठ विकेट से हराकर इंडियन प्रीमियर लीग में अपनी दूसरी जीत दर्ज की। मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब को 177 रनों को लक्ष्य दिया था।

यह भी पढ़ें...पीसी चाको ने गांधी परिवार को बताया भारत का प्रथम परिवार

मुंबई इंडियंस के 176 रनों का पीछा करने उतरी पंजाब की टीम ने 8 गेंद रहते मैच अपने नाम कर लिया। पंजाब की तरफ से के एल राहुल ने 57 गेंद में 71 रन, क्रिस गेल ने 24 गेंद में 40 रन और मयंक अग्रवाल ने 21 गेंदों में 43 रन और डेविड मिलर ने 15 रन बनाए।

यह भी पढ़ें...मोदी-शाह-योगी बन गए अब भाजपा की तीन धरोहर

मुंबई इंडियंस ने शनिवार को मोहाली के आईएस बिंद्रा क्रिकेट स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 12वें संस्करण के मैच में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ पहली पारी में 176 रन बनाए। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मेहमान टीम ने पूरे 20 ओवर खेले और 7 विकेट गंवाकर पंजाब को 177 रनों का लक्ष्य दिया।

Similar News