MI vs KKR Playing 11: मुंबई इंडियंस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाज़ी का किया फैसला, जानिए दोनों टीमों की प्लेइंग 11

MI vs KKR Playing 11: आईपीएल 2023 में रविवार यानी आज एक फिर डबल हेडर खेला जाएगा। पहले मैच में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच भिड़ंत होगी। मुंबई के वानखेड़े में दोनों टीमें आमने-सामने हो रही है।

Update: 2023-04-16 15:32 GMT
MI vs KKR Playing 11

MI vs KKR Playing 11: आईपीएल 2023 में रविवार यानी आज एक फिर डबल हेडर खेला जाएगा। पहले मैच में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच भिड़ंत होगी। मुंबई के वानखेड़े में दोनों टीमें आमने-सामने हो रही है। बता दें मुंबई इंडियंस ने जहां अपना पिछला मुकाबला जीता है तो वहीं, केकेआर को सनराइजर्स हैदराबाद ने हराया है। इस मैच में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का फैसला किया है। चलिए जानते हैं दोनों टीमों की प्लेइंग 11...

रोहित की जगह सूर्यकुमार कर रहे कप्तानी:

बता दें आज के मैच में रोहित शर्मा की जगह टीम की कमान सुर्यकुमार यादव को सौंपी गई हैं। रोहित शर्मा के पेट में समस्या है। मुंबई की प्लेइंग 11 में डुएन जॉनसन को शामिल किया गया है। अब रोहित का नाम सबस्टीट्यूट में रखा गया हैं। हो सकता है कि रोहित शर्मा दूसरी पारी तक फिट हो जाए। वहीं आज के मैच में सूर्यकुमार यादव पर दोहरी जिम्मेदारी बनी हुई है। सूर्यकुमार की फिलहाल फॉर्म बेहद ख़राब चल रही है।

अर्जुन तेंदुलकर का आईपीएल डेब्यू:

आईपीएल के इतिहास के लिए आज का मैच बेहद ख़ास रहने वाला है। इस मैच में मुंबई इंडियंस के लिए सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर आईपीएल में अपना डेब्यू कर रहे हैं। वह 2021 से इस टीम का हिस्सा हैं, लेकिन अब तक उन्हें मैच खेलने का मौका नहीं मिला था। इस मैच में अर्जुन तेंदुलकर पहली बार खेलते दिखाई देंगे। अर्जुन तेंदुलकर गेंदबाज़ी के साथ बल्लेबाज़ी में भी अपना दमखम दिखा सकते है।

आज के मैच में दोनों टीमों की प्लेइंग 11:

कोलकाता नाइट राइडर्स: रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, एन जगदीसन, नीतीश राणा (कप्तान), रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, शार्दुल ठाकुर, उमेश यादव, लॉकी फर्ग्यूसन, वरुण चक्रवर्ती।

मुंबई इंडियंस: ईशान किशन (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), टिम डेविड, नेहल वधेरा, अर्जुन तेंदुलकर, ऋतिक शौकीन, पीयूष चावला, डुआन यानसेन, राइली मेरेडिथ।

Tags:    

Similar News