मोरक्को ने क्वार्टर फाइनल में पुर्तगाल को दी मात, रोनाल्डो का सपना हुआ चकनाचूर

FIFA World Cup 2022: फीफा विश्वकप का रोमांच अपने चरम पर पहुंच गया है। इस बार विश्वकप में कई बड़े उलटफेर देखने को मिले हैं। खासकर मोरक्को की टीम ने अपने प्रदर्शन से पूरे फुटबॉल जगत को हैरानी में डाल दिया।

Written By :  Suryakant Soni
Update: 2022-12-11 02:57 GMT

FIFA World Cup 2022: फीफा विश्वकप का रोमांच अपने चरम पर पहुंच गया है। इस बार विश्वकप में कई बड़े उलटफेर देखने को मिले हैं। खासकर मोरक्को की टीम ने अपने प्रदर्शन से पूरे फुटबॉल जगत को हैरानी में डाल दिया। मोरक्को की टीम ग्रुप स्टेज मैचों से बड़ी-बड़ी टीमों अपना शिकार बना रही हैं। अब उन्होंने ब्राज़ील और पुर्तगाल को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। जहां उसका मुकाबला पिछली बार की चैंपियन फ्रांस से होगा। वर्ल्ड कप के तीसरे क्वार्टर फाइनल में आज पुर्तगाल के सामने मोरक्को की टीम थी। मोरक्को ने पुर्तगाल को इस मैच में 1-0 से हरा दिया।

रोनाल्डो का सपना हुआ चकनाचूर:

दुनिया के महान फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो इस हार के बाद ग़मगीन नज़र आए। ये उनका अंतिम फीफा विश्वकप माना जा रहा था। इस बार उनकी टीम शानदार फॉर्म में दिखाई दे रही थी। लेकिन मोरक्को ने ब्राज़ील की तरह पुर्तगाल को भी अपना शिकार बना लिया। पांच विश्व कप में गोल दागने वाले दुनिया के एकमात्र खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो का यह आखिर विश्वकप था, लेकिन इसमें भी वो अपनी टीम को खिताब नहीं जीता पाए। इस मैच में भी पुर्तगाल ने सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर रोनाल्डो को अपनी अंतिम एकादश में जगह नहीं दी।

मोरक्को की टीम ने रच डाला इतिहास:

शनिवार को हुए इस शानदार मुकाबले में मोरक्को ने पुर्तगाल को 1-0 से हराकर फीफा विश्व कप के सेमीफाइनल में जगह बनाई। इसके साथ ही मोरक्को सेमीफाइनल में जगह बनाने वाला पहला अफ्रीकी देश बन गया है। इससे पहले कैमरून ने 1990, सेनेगल ने 2002 और घाना ने 2010 में अंतिम आठ में बनाई लेकिन तीनों में से कोई भी टीम सेमीफाइनल तक नहीं पहुंची थी। इस मैच में एकमात्र गोल मोरक्को के यूसुफ एन नेसरी ने किया। उन्होंने हवा में कई फ़ीट ऊपर छलांग लगा कर हैडर से गोल दागा। बता दें अंतिम कुछ मिनट में मोरक्को अपने 10 खिलाड़ियों से खेलने के बावजूद पुर्तगाल पर भारी पड़ी।

पिछले हार का लिया बदला:

पिछले विश्वकप में पुर्तगाल ने मोरक्कों को हराकर विश्वकप से बाहर का रास्ता दिखाया था। लेकिन इस बार मामला उल्टा पड़ गया। मोरक्को ने पुर्तगाल को 1-0 से हराकर अपना बदला चुकता कर दिया। दोनों टीमें 1986 विश्वकप के दौरान आमने-सामने हुई थी, उस वक्त भी मोरक्को ने पुर्तगाल को 3-1 से हराकर बड़ा उलटफेर किया था। सेमीफाइनल में अब मोरक्को की भिड़ंत 15 दिसंबर को पूर्व चैंपियन इंग्लैंड और गत चैंपियन फ्रांस के बीच होने वाले क्वार्टर फाइनल मुकाबले के विजेता से होगी। 

Tags:    

Similar News