MS Dhoni के माता-पिता कोरोना संक्रमित, जानिए कैसी है हालत

महेंद्र सिंह धोनी के माता-पिता कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं, जिसके बाद उन्हें रांची के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Newstrack Network :  Network
Published By :  Shreya
Update: 2021-04-21 05:13 GMT

पिता के साथ धोनी (फाइल फोटो, सौजन्स से सोशल मीडिया)

रांची: इंडियन क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) के पूर्व कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के माता-पिता कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों को राजधानी रांची के पल्‍स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल (Pulse Super Specialty Hospital) में भर्ती कराया गया है। बता दें कि झारखंड में कोरोना वायरस (Corona Virus) संक्रमण तेजी से फैल रहा है। जिसके बाद यहां पर सरकार ने एक हफ्ते का लॉकडाउन लगा दिया है।

खबर है कि महेंद्र सिंह धोनी के पिता पान सिंह और माता देविका देवी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के तुरंत बाद दोनों को हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया गया है। वहीं, इस बारे में अस्पताल के संचालक ने बताया कि धोनी के अभिभावकों की स्थिति सामान्य है। दोनों का ऑक्सीजन लेवल ठीक है। संक्रमण उनके फेफड़ों तक नहीं पहुंचा है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि कुछ दिनों में उनका संक्रमण ठीक हो जाएगा।

महेंद्र सिंह धोनी (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

आज केकेआर से होगा सीएसके का सामना

अगर बात करें क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की तो वो इन दिनों इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2021) खेलने में व्यस्त हैं। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान धोनी फिलहाल मुंबई में हैं। आज यानी बुधवार को उनकी टीम का मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से होने वाला है। बता दें कि आईपीएल में अब तक वो तीन मैच खेल चुके हैं, जिसमें से दो में उन्हें सफलता हासिल हुई है।

झारखंड में एक हफ्ते का लॉकडाउन लागू

जाहिर है कि झारखंड में भी तेजी से कोरोना वायरस का संक्रमण अपने पैर पसारने लगा है। यहां भी संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में महामारी के संकट को देखते हुए सूबे की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Chief Minister Hemant Soren) ने राज्य में 22 अप्रैल की सुबह 6:00 बजे से 29 अप्रैल की सुबह 6:00 बजे तक लॉकडाउन लगा दिया है। इसे स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह नाम दिया गया है। इस दौरान लॉकडाउन जैसी पाबंदियां रहेंगी।

Tags:    

Similar News