Olympic Games Tokyo 2020 Highlight: कांस्य पदक से चूकीं भारतीय महिला हॉकी टीम, ब्रिटेन से 4-3 से हारी

Olympic Games Tokyo 2020 Live: टोक्यो ओलंपिक गेम्स का आज 15वां दिन (Olympic Games Tokyo 2020 Day 15) है। भारत आज एथलेटिक्स खेल से अपने दिन की शुरुआत करेगा।

Newstrack :  Network
Published By :  Chitra Singh
Update: 2021-08-06 01:10 GMT

भारतीय महिला हॉकी टीम (फोटो- @thedragflick Twitter)

Olympic Games Tokyo 2020 Live: टोक्यो ओलंपिक गेम्स का आज 15वां दिन (Olympic Games Tokyo 2020 Day 15) है। भारत आज एथलेटिक्स खेल से अपने दिन की शुरुआत करेगा। वही आज पूरे देश नजर भारतीय महिला हॉकी टीम (Indian women's Hockey Team) पर टिकी रहेगी। आज भारतीय महिला हॉकी टीम ब्रिटेन के खिलाफ मैदान में उतरेंगी। इसके अलावा कुश्ती (Wrestling) में बजरंग पूनिया (Bajrang Punia) से भी मेडल की उम्मीद बनी हुई हैं। बता दें कि ओलंपिक में भारत को अब तक पांच मेडल मिल चुके हैं। आज के टोक्यो ओलंपिक गेम्स ( Aaj Ka Olympic Games Tokyo 2020) की पल-पल की खबर जानने के लिए बने रहे News Track के साथ...

Live Updates
2021-08-06 08:55 GMT

पीएम मोदी से बात करते समय रो पड़ी भारतीय महिला हॉकी टीम 


2021-08-06 06:00 GMT

गोल्फर अदिति ने महिला राउंड 3 को 68 अंकों के साथ पूरा कर लिया है। अदिति कुल 201 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है।


2021-08-06 05:42 GMT

भारतीय महिला हॉकी टीम ने अच्छा खेला- SHK

बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान ने ओलंपिक में भारतीय महिला हॉकी टीम के बेहतरीन प्रदर्शन की तारीफ की है। उन्होंने भारतीय महिला हॉकी टीम का प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा है, "भारतीय महिला हॉकी टीम ने अच्छा खेला। आप सभी ने भारत में सभी को प्रेरित किया। वही जीत है।"


2021-08-06 04:34 GMT

कुश्ती- बजरंग पूनिया (bajrang punia) ने 65 किग्रा भार वर्ग के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।


2021-08-06 03:44 GMT

कुश्ती- पहलवान बजरंग पुनिया ने पुरुषों के 65 किग्रा फ्रीस्टाइल मैच में किर्गिस्तान के अकमातालिव के खिलाफ जीत हासिल कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।


2021-08-06 03:20 GMT

हॉकी- भारतीय महिला हॉकी टीम कांस्य पदक मैच में ग्रेट ब्रिटेन से 4-3 से हारी।


2021-08-06 03:12 GMT

भारतीय महिला हॉकी टीम के पास गोल करने के लिए सिर्फ पांच मिनट है।



2021-08-06 03:06 GMT

हॉकी- भारत को एक और पेनल्टी कॉर्नर मिला है।


2021-08-06 03:00 GMT

हॉकी- ब्रिटेन ने दागा चौथा गोल।



2021-08-06 02:53 GMT

हॉकी का मुकाबला काफी रोमांचक होता जा रहा है। खेल का आखिरी 15 मिनट काफी महत्वपूर्ण है।


Tags:    

Similar News