PBKS vs DC IPL Highlights Update: पंजाब किंग्स ने 4 विकेट से जीता पहला मैच, ऋषभ पंत का किया हार से स्वागत

Update: 2024-03-23 13:13 GMT
Live Updates - Page 2
2024-03-23 12:23 GMT

PBKS vs DC IPL Live Update: शिखर धवन के रूप में पंजाब किंग्स का गिरा पहला विकेट

इशांत शर्मा की धाकड़ गेंदबाजी के आगे शिखर धवन चकनाचूर हो गए। उन्होंने 16 गेंद में 04 चौकों के साथ 22 रन बनाए। पंजाब ने अपना पहला विकेट चौथे ओवर की पहली गेंद पर ही खो दिया। कप्तान शिखर धवन के आउट होने के बाद प्रभसिमरन सिंह मैदान पर आए।

2024-03-23 12:18 GMT

PBKS vs DC IPL Live Update: पंजाब किंग्स की धाकड़ शुरुआत, पहले 3 ओवर के बाद बनाए 34 रन

पंजाब किंग्स ने 175 रनों के रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए बेहतरीन शुरुआत दी है। टीम की ओर से सलामी बल्लेबाज शिखर धवन और जॉनी बेयरस्टो ने मिलकर शुरुआत 18 गेंदों में 34 रन बना दिए। यदि इसी प्रकार रन बनते रहे, तो यह मुकाबला 15 ओवर से पहले ही पंजाब किंग्स के बल्लेबाज समाप्त कर देंगे।

2024-03-23 11:49 GMT

PBKS vs DC IPL Live Update: अभिषेक पोरेल ने दिल्ली कैपिटल्स की बचाई लाज, पंजाब को मिला 175 रनों का टारगेट

दिल्ली कैपिटल्स की पारी 20 ओवर के बाद 9 विकेट के नुकसान पर 174 रनों तक पहुंच सकी। इसमें अभिषेक पोरेल के 32 रन भी शामिल है। जो की हाईएस्ट स्कोरर में से एक हैं, उन्होंने 10 गेंद में 320 के स्ट्राइक रेट से नाबाद 32 रन अपनी टीम के लिए बनाए। अब यहां से पंजाब किंग्स की टीम को 175 का टारगेट मिला है।

2024-03-23 11:38 GMT

PBKS vs DC IPL Live Update: दिल्ली कैपिटल्स का गिरा आठवां विकेट, कुलदीप यादव क्रीज पर

सुमित कुमार के रूप में दिल्ली कैपिटल्स को आठवां झटका लगा। उन्होंने 9 गेंद का सामना करते हुए केवल 02 रन बनाए। क्रीज पर अब कुलदीप यादव आए हैं।

2024-03-23 11:28 GMT

PBKS vs DC IPL Live Update: दिल्ली कैपिटल्स का गिरा 7वां विकेट, अक्षर पटेल 21 रन बनाकर आउट

आपको बताते चलें कि दिल्ली कैपिटल्स की लड़खड़ाती पारी में अक्षर पटेल भी रन आउट हो गए। उन्होंने 161 के स्ट्राइक रेट से 13 बॉल में 21 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 02 चौके और 01 छक्का भी आया। दिल्ली कैपिटल्स 138 के स्कोर पर अपने 07 विकेट खो चुकी है।

2024-03-23 11:17 GMT

PBKS vs DC IPL Live Update: दिल्ली कैपिटल्स को लगा छठा झटका

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स की टीम पूर्ण रूप से लड़खड़ा चुकी है। 16वें ओवर की चौथी गेंद तक टीम ने अपने 6 विकेट खो दिए। जबकि रन अभी भी 128 है। आखिरी विकेट ट्रिस्टन स्टब्स के रूप में गिरा, जिन्होंने टीम के लिए केवल 05 रन बनाए।

2024-03-23 11:06 GMT

PBKS vs DC IPL Live Update: दिल्ली कैपिटल्स को लगा 5वां झटका, हरप्रीत बराड़ को मिली पहली सफलता

दिल्ली कैपिटल्स की आधी टीम वापस पवेलियन लौट चुकी है। 111 के स्कोर पर रिकी भूई के रूप में दिल्ली का पांचवा विकेट गिरा। उन्होंने इस मैच में 7 गेंदों का सामना करते हुए केवल 03 ही रन बनाए। जबकि हर साल हरप्रीत बराड़ को उनकी पहली सफलता भी मिली।

2024-03-23 11:00 GMT

PBKS vs DC IPL Live Update: हर्षल पटेल के सामने ऋषभ पंत हुए आउट, दिल्ली ने खाया अपना चौथा विकेट

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत अपनी वापसी के मैच में केवल 18 रन बना पाए। हालांकि उन्होंने इस दौरान लगभग 150 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की। ऋषभ पंत का विकेट हर्षल पटेल की झोली में गिरा, उनके आउट होने के बाद दिल्ली के डगआउट में सन्नाटा छा गया।

2024-03-23 10:54 GMT

PBKS vs DC IPL Live Update: दिल्ली कैपिटल ने खोया अपना तीसरा विकेट, रबाडा को पहली सफलता

कगिसो रबाडा ने अपने स्पेल के तीसरे ओवर में आईपीएल 2024 की अपनी पहली विकेट प्राप्त की। उन्होंने वेस्टइंडीज का धाकड़ बल्लेबाज शे होप को आउट किया। होप इस पारी में 28 बॉल में 33 रन बना कर आउट हुए। उनका कैच हरप्रीत बराड़ ने लिया।

2024-03-23 10:48 GMT

PBKS vs DC IPL Live Update: 453 दिन बाद क्रीज पर लौटे ऋषभ पंत

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत एक्सीडेंट के बाद पूरे 453 दिन के बाद मैदान पर बल्लेबाजी करने के लिए लौटे। टीम और फ्रेंचाइजी कौ उनसे खूब उम्मीदें हैं। बतौर कप्तान इस मैच में वे कैसा प्रदर्शन करते हैं, यह देखना जबरदस्त होगा।

Tags:    

Similar News