RR vs LSG IPL Match Highlights: राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 12 रनों से दी शिकस्त

RR vs LSG IPL Match Highlights: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 9वां मैच राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच राजस्थान की राजधानी जयपुर में गुरुवार (28 मार्च 2024) को खेला गया

Update: 2024-03-28 13:28 GMT

RR vs LSG IPL Match Highlights (Photo. BCCI/IPL)

RR vs LSG IPL Match Highlights: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 9वां मैच राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच राजस्थान की राजधानी जयपुर में गुरुवार (28 मार्च 2024) को खेला गया। राजस्थान रॉयल्स की ओर से संजू सैमसन नेतृत्व की जिम्मेदारी निभाई। जबकि दिल्ली कैपिटल्स ने फिर से एक बार ऋषभ पंत पर भरोसा दिखाया। टॉस का सिक्का दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत की तरफ गिरा, उन्होंने इसके बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। बेशक राजस्थान रॉयल्स की झोली में टॉस का सिक्का तो नहीं गिरा, लेकिन जीत इसी टीम के पाले में आई, टीम ने इस मुकाबले को 12 रनों से जीत लिया।

मैच का हाल

आपको बताते चलें कि दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। राजस्थान रॉयल्स की ओर से बतौर सलामी बल्लेबाज क्रीज पर उतरे यशस्वी जायसवाल (05) और जोस बटलर (11) ने इस बार भी अपना शर्मनाक प्रदर्शन जारी रखा। हालांकि उनके बाद कप्तान संजू सैमसन भी 15 रन बनाकर आउट हो गया। लेकिन पारी में रियान पराग अचानक से सुपर हीरो बनकर उभरे, जिन्होंने टीम की नैया पार लगाई।

इस पारी में एक समय ऐसा था। जब 08 ओवर के बावजूद भी टीम का स्कोर 40 रन तक ही पहुंचा था। लेकिन रियान पराग के 45 बॉल में नाबाद 84 रनों ने टीम के स्कोर को 20 ओवर के बाद 5 विकेट के नुकसान पर 185 रनों तक पहुंचा दिया। दिल्ली की ओर से तमाम स्ट्राइक गेंदबाजों ने 1-1 विकेट लिए। इसमें खलील अहमद, मुकेश कुमार, अक्षर पटेल और कुलदीप यादव के नाम भी शामिल हैं।

यहां से दिल्ली कैपिटल्स की टीम को 186 रनों का टारगेट मिला। लेकिन, इस टारगेट को सफलता दिलाने के लिए बड़ी साझेदारियों की आवश्यकता थी। लेकिन 30 रनों के स्कोर तक मिचेल मार्श के रूप में टीम ने अपना पहला विकेट खोया। हालांकि मैच में डेविड वार्नर और ऋषभ पंत ने मिलकर एक अर्धशतकीय साझेदारी जरूर की। वार्नर ने मुकाबले में 49 रनों की शानदार पारी खेली।

जबकि दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने 26 बॉल में 28 रन बनाकर टीम के लिए योगदान दिया। हालांकि दोनों खिलाड़ियों की पारियां नाकाम रही। दिल्ली कैपिटल्स की टीम को आखिरी समय में 12 रनों से हार मिली। वहीं हैरानी की बात यह भी रही कि 20 ओवर के बावजूद भी टीम के हाथ में 05 विकेट हाथों में बाकी थे।

Live Updates
2024-03-28 17:53 GMT

दिल्ली कैपिटल्स की टीम को 186 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए अभी 6 बॉल में 17 रनों की आवश्यकता है। 19 ओवर के बाद टीम का स्कोर 169/5

2024-03-28 17:03 GMT

186 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 10 ओवर के बाद 89 रन के स्कोर को छू लिया है। यहां से टीम को अभी भी 60 गेंद में 97 रन और चाहिए।

2024-03-28 15:57 GMT

एनरिक नॉर्टजे के आखिरी ओवर में रियान पराग ने कुल 25 रन ठोके। इन्हीं 25 रन के चलते टीम का स्कोर 185 रनों तक जा पहुंचा। जबकि रियान पराग नाबाद 84 रन बनाकर वापस लौटे।

2024-03-28 15:41 GMT

राजस्थान रॉयल्स को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ ध्रुव जूरेल के रूप में पांचवा झटका लग गया। उन्होंने टीम के लिए 166 के स्ट्राइक रेट से शानदार बल्लेबाजी करते हुए 12 गेंद में 20 रन बनाए। राजस्थान रॉयल्स 18 ओवर के बाद 145/5

2024-03-28 15:34 GMT

आर अश्विन के शानदार कैमयो के बाद रियान पराग भी एक बार फिर से फॉर्म में आ गए हैं। उन्होंने अपना अर्धशतक पूरा किया। इसी के साथ राजस्थान रॉयल्स ने लगभग सवा सौ रनों का आंकड़ा भी छू लिया। 16 ओवर के बाद टीम का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 123 रनों तक जा पहुंचा।

2024-03-28 15:19 GMT

राजस्थान रॉयल्स की तरफ से बल्लेबाजी क्रम में अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रविचंद्रन अश्विन 19 बॉल में 29 रन बनाकर आउट हो गए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 152.63 का रहा। पारी में उन्होंने 03 छक्के भी लगाए थे।

2024-03-28 15:00 GMT

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स की टीम पूरी तरीके से लड़खड़ा चुकी है। टीम ने 10 ओवर में 50 रनों का आंकड़ा पार किया। हालांकि आर अश्विन की तरफ से इसी ओवर में टीम के लिए पहला छक्का भी आया। 10 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स 58/3

2024-03-28 14:49 GMT

दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलने वाले घातक स्पिनर कुलदीप यादव का जादू चला और उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के धाकड़ सलामी बल्लेबाज जोस बटलर को लेगबिफोर आउट कर दिया। बटलर इस मैच में 16 गेंद में केवल 11 रन बना पाए। राजस्थान रॉयल्स 8 ओवर के बाद 38/3

2024-03-28 14:41 GMT

पहले पावर प्ले में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स ने धीमी शुरुआत की है। शुरुआती 6 ओवर के बाद टीम का स्कोर 02 विकेट के नुकसान पर 31 रन तक जा पहुंचा।

2024-03-28 14:35 GMT

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने भी घुटने टेक दिए। 14 गेंद में 15 रन बनाकर खलील अहमद की गेंद पर वह आउट होकर वापस पवेलियन लौट चुके हैं।

Tags:    

Similar News