टोरे पैन पैसेफिक ओपन टेनिस टूर्नामेंट: सानिया-बारबोरा की जोड़ी ने जीता खिताब

भारत की टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और चेक गणराज्य की बारबोरा स्ट्राइकोवा की जोड़ी ने शनिवार को टोक्यो में टोरे पैन पैसेफिक ओपन टेनिस टूर्नामेंट का महिला डबल्स खिताब अपने नाम कर लिया। उन्होंने चीन की चेन लियांग और झाओयुआन यांग की जोड़ी को फाइनल में सिर्फ 51 मिनट में 6-1, 6-1 से हराकर महिला युगल का खिताब अपने नाम किया।

Update: 2016-09-24 16:06 GMT

टोक्यो: भारत की टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और चेक गणराज्य की बारबोरा स्ट्राइकोवा की जोड़ी ने शनिवार को टोक्यो में टोरे पैन पैसेफिक ओपन टेनिस टूर्नामेंट का महिला डबल्स खिताब अपने नाम कर लिया। उन्होंने चीन की चेन लियांग और झाओयुआन यांग की जोड़ी को फाइनल में सिर्फ 51 मिनट में 6-1, 6-1 से हराकर महिला युगल का खिताब अपने नाम किया।

यह भी पढ़ें ... US OPEN: वर्ल्ड नंबर-1 जोकोविच को हरा वावरिंका बने चैंपियन, जीता तीसरा ग्रैंड स्लैम

सानिया का बारबोरा के साथ यह तीसरा खिताब

-रियो ओलंपिक के बाद नई जोड़ी बनाने वाली सानिया मिर्जा का चेक खिलाड़ी बारबोरा स्ट्राइकोवा के साथ यह तीसरा खिताब है।

-सानिया और बारबोरा की जोड़ी ने इससे पहले पिछले महीने सिनसिनाटी ओपन में मार्टिना हिंगिस और कोको वैंडेवेगे को हराया था।

-29 वर्षीय भारतीय खिलाड़ी ने इससे पहले पैन पैसेफिक में कारा ब्लैक के साथ दो बार खिताब जीता था।

यह भी पढ़ें ... यूएस ओपेन टेनिस: जर्मनी की कर्बर ने जीता महिला एकल खिताब, प्लिसकोवा को झटका

अगस्त में अलग हो गई थी सानिया-हिंगिस की जोड़ी

-बता दें कि स्विटजरलैंड की मार्टिना हिंगिस भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा की की पूर्व जोड़ीदार हैं।

-जिन्होंने एक साथ तीन ग्रैंड स्लेम समेत कुल 14 खिताब जीते थे।

-दोनों ने अगस्त में अलग होने का फैसला कर नए खिलाड़यिों के साथ जोड़ी बना ली थी।

 

Tags:    

Similar News