अंतर्राष्ट्रीय निशानेबाजी : विश्व कप में अंजुम मोदगिल ने जीता रजत

भारत की निशानेबाज अंजुम मोदगिल ने अंतर्राष्ट्रीय निशानेबाजीखेल संघ (आईएसएसएफ) विश्व कप टूर्नामेंट में महिलाओं की 50 मीटर राइफल-3 पोजिशन स्पर्धा में रजत पदक जीता। अंजुम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 454.2 अंक हासि

Update: 2018-03-09 10:12 GMT
अंतर्राष्ट्रीय निशानेबाजी : विश्व कप में अंजुम मोदगिल ने जीता रजत

ग्वाडलाजारा (मेक्सिको):भारत की निशानेबाज अंजुम मोदगिल ने अंतर्राष्ट्रीय निशानेबाजीखेल संघ (आईएसएसएफ) विश्व कप टूर्नामेंट में महिलाओं की 50 मीटर राइफल-3 पोजिशन स्पर्धा में रजत पदक जीता। अंजुम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 454.2 अंक हासिल किए।

इस स्पर्धा में चीन की रुइजाओ पेई ने 45 शॉट में 455.4 अंक हासिल कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। चीन की ही निशानेबाद तिंग सुन ने 442.2 अंक हासिल कर कांस्य पदक जीता।भारत ने विश्व कप में यह आठवां पदक जीता है। हालांकि, यह पहला रजत पदक है। इससे पहले भारत ने तीन स्वर्ण और चार कांस्य पदक अपने नाम किए हैं।

अंजुम इस मुकाबले की शुरुआत से ही अच्छा प्रदर्शन कर रहीं थीं। फाइनल मुकाबले में घुटनो के बल बैठने वाले चरण के बाद वह तीसरे स्थान पर रहीं।अंजुम हालांकि बाद में 10वीं शॉट सीरीज के अंत में चौथे स्थान पर फिसल गईं। इसके बाद 41वें शॉट में उन्होंने शानदार निशाना लगाकर 10.8 अंक हासिल किए और वह दूसरे स्थान पर आ गईं।

भारतीय महिला निशानेबाज ने अंत तक खुद को दूसरे स्थान पर बनाए रखा। अंत के निशानों में उन्होंने 10.2, 10.1, 9.5 और 10.2 अंक हासिल किए और चांदी का तमगा अपने नाम कर लिया।

--आईएएनएस

Tags:    

Similar News