भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री ने गर्लफ्रेंड सोनम से कोलकाता में की शादी

Update: 2017-12-08 12:23 GMT

लुक नेपाली और शादी बंगाली

नई दिल्ली : भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री ने अपनी गर्लफ्रेंड सोनम भट्टाचार्य के साथ कोलकाता में शादी कर ली है। इसके साथ ही जीवन का एक नया अध्याय शुरू कर दिया। छेत्री की जीवन संगिनी सोनम भट्टाचार्य मोहन बगान के दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ी सुब्रत भट्टाचार्य की बेटी है।

संगीत सेरेमनी 20 नवंबर को गुडग़ांव में हुईं जबकि शादी की सारी रस्में कोलकाता में पूरी हुईं। ये शादी उस समय हुई जब बेंगलुरु एफसी को इंडियन सुपर लीग में एक हफ्ते बाद मैच खेलना है। छेत्री बेंगलुरु एफसी टीम के कप्तान भी हैं। ये शादी कई मायनों में खास रही। सुनील छेत्री नेपाली लुक में आए लेकिन शादी समारोह में बंगाली कल्चर में गए।

Tags:    

Similar News