Rajasthan: जीप-ट्रैक्टर की भीषण टक्कर में 11 लोगों की मौत, CM गहलोत ने जताया दुख

खड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली में एक जीप की जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई है। जबकि, 10 अन्य घायल हैं। यह हादसा झुंझुनू-गुढ़ा गोरजी हाईवे पर हुआ।

Written By :  aman
Update: 2022-04-19 12:55 GMT

Rajasthan : जीप-ट्रैक्टर की भीषण टक्कर (photo: social media )

Rajasthan : राजस्थान के झुंझुनू जिले में मंगलवार, 19 अप्रैल को एक बड़ा सड़क हादसा हो हुआ। जानकारी के अनुसार, खड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली में एक जीप की जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई है। जबकि, 10 अन्य घायल हैं। यह हादसा झुंझुनू-गुढ़ा गोरजी हाईवे पर हुआ। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Chief Minister Ashok Gehlot) ने इस घटना पर दुख जताया है। 

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने घटना पर शोक व्यक्त करते हुआ कहा, 'झुंझुनू के गुढा गोरजी क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में 8 लोगों की मृत्यु अत्यंत दुखद है। शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं, ईश्वर उन्हें यह आघात सहने की शक्ति प्रदान करें एवं दिवंगतों की आत्मा को शांति प्रदान करें। दुर्घटना में घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना है।'

क्या कहा एसपी ने?

इस सड़क हादसे के बारे में झुंझुनू के पुलिस अधीक्षक (SP) प्रदीप मोहन शर्मा ने बताया कि 'एक जीप में सवार एक ही परिवार के 10 सदस्यों की मौत हो गई। जबकि, 8 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा तब हुआ जब जीप सड़क किनारे खड़ी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गया।'

Tags:    

Similar News