Zila Panchayat Election UP 2021: बहुमत के करीब सदस्यों वाली सपा 5 सीटों पर सिमटी, भाजपा भारी बहुमत से विजयी

चुनाव के परिणाम आने के बाद जहां सपा के खेमे में मायूसी है, वहीं भाजपा के खेमे में खुशी का माहौल है।

Report :  Ashvini Mishra
Published By :  Raghvendra Prasad Mishra
Update: 2021-07-03 15:24 GMT

बीजेपी प्रत्याशी दीनानाथ शर्मा चुने गए जिला पंचायत अध्यक्ष (फोटो साभार-सोशल मीडिया)

Zila Panchayat Election UP 2021: चंदौली जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव के परिणाम आने के बाद जहां सपा के खेमे में मायूसी है, वहीं भाजपा के खेमे में खुशी का माहौल है। जनपद में कुल 35 जिला पंचायत सदस्य है जिसमें भाजपा मात्र आठ सीटों पर अन्य दलों के सहयोग से भारी बहुमत से जीत हासिल किया है। जबकि समाजवादी पार्टी के 10 सदस्य जीते थे और बसपा के 5 तथा 12 निर्दलीय सदस्य जीते थे।

समाजवादी पार्टी के समर्थित सदस्यों की संख्या 14 थी, उसके बावजूद भारतीय जनता पार्टी अपने कुशल नेतृत्व के कारण जीत हासिल किया है। भाजपा के प्रत्याशी दीनानाथ शर्मा पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष छत्रबली सिंह के अति करीबियों में है। चंदौली जनपद की जिला पंचायत अध्यक्ष की सीट पिछड़ा होने के कारण पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी से टिकट दिला कर अपने राजनीति के कौशल को साबित करते हुए जीत हासिल किया हैं।

किंग मेकर की भूमिका निभाने वाले पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष छत्रबली सिंह निर्दलियों, बसपा व मुख्य विपक्षी दल सपा के वोटरों का भी वोट अपने पाले में डलवा दिया। बसपा ने पहले ही चुनाव मैदान में आने से मना कर दिया था, जिसका लाभ भाजपा के उम्मीदवार को मिला है।


14 सदस्यों वाली सपा उम्मीदवार को मात्र 5 वोट मिल मिलना अपने आप में बेहद आश्चर्यजनक है। इसमें सपा सदस्यों का मानना है कि समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी के चाचा पूर्व सांसद रामकिशन यादव द्वारा मतदान के कुछ घंटे पूर्व नाटकीय घटना कर उसका वीडियो वायरल करने के कारण सदस्यों में बेहद आक्रोश रहा।जिसके चलते सपा सदस्यों ने क्रॉस वोटिंग करते हुए भाजपा प्रत्याशी को जीता दिया।

पार्टी की अंदरूनी कलह भी सपा प्रत्याशी को हराने का एक कारण है। पूर्व सांसद के परिवार में ही जिला पंचायत अध्यक्ष से लेकर सभी पदों पर उम्मीदवारी तय करना परिवारवाद की राजनीति से भी आम कार्यकर्ता नाखुश थे। इन्हीं सब कारणों का फायदा भाजपा को मिला और नुकसान सपा को भोगना पड़ा। परिणाम आने के बाद सपाई खेमे में मायूसी है और भाजपा में जश्न का माहौल है। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को जिताने के लिए रणनीति बनाने के लिए सांसद केंद्रीय कैबिनेट मंत्री डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडे भी 2 दिन पूर्व क्षेत्र में अपना डेरा जमाए हुए हैं। आज मतदान के दौरान पार्टी कार्यालय पर भी आकर पल-पल की घटनाक्रमों का अवलोकन करते रहे।

Tags:    

Similar News