Mini Europe in India: यूरोप का मजा भारत में उठाएं, आइए जाने ऐसी खास जगह के बारे में

Mini Europe in India: भारत में भी कई ऐसी खूबसूरत जगह हैं जो आपको पूरा यूरोप का अहसास देगी। आपको लगेगा ही नहीँ कि आप भारत में घूम रहें हैं। आइये जानते हैं इन खूबसूरत जगहों के बारें में जिन्हें देखकर आपको विदेश जैसा मज़ा आएगा।

Update: 2023-08-05 00:00 GMT
Mini Europe in India (Photo: Social Media)

Mini Europe in India: यूरोप एक बेहद खूबसूरत जगह है। यहाँ लोग अपनी छुट्टियां मनाने आते हैं। भारत में भी कई ऐसी खूबसूरत जगह हैं जो आपको पूरा यूरोप का अहसास देगी। आपको लगेगा ही नहीँ कि आप भारत में घूम रहें हैं। आइये जानते हैं इन खूबसूरत जगहों के बारें में जिन्हें देखकर आपको विदेश जैसा मज़ा आएगा।

1) फॉन्टेनहस, गोवा: यह एक बेहद खूबसूरत जगह है जो उत्तरी गोवा में स्तिथ है। इस शहर में घूमने में आपको पुर्तगाल कि झलक देखने को मिलेगी। यहाँ की खूबसूरत रंग-बिरंगी बिल्डिंग और घर आपको पूरा यूरोप का अहसास देंगे। फॉन्टेन्हास का नाम पानी के छोटे प्याले "फव्वा" से लिया गया है जो इस क्षेत्र में प्राचीन समय से ही मौजूद थे। इस जगह पर जब फव्वे से पानी बहता है, तो वह देखने में बहुत खूबसूरत और आकर्षक होता है।

2) अंडमान-निकोबार: अंडमान की खूबसूरती पर्यटकों को बहुत लुभाती है। यहाँ के बीच सफ़ेद हैं और समुद्र का पानी टरक्वाइज है। यह देखने में एक ग्रीक आईलैंड जैसा लगता है। यहाँ घूमकर और बीच देखकर आपको लगेगा जैसे आप ग्रीस में सैर कर रहें है।

3) मुन्नार, तमिलनाड़ु: मुन्नार तमिलनाडु का एक बेहद खूबसूरत पहाड़ी शहर है। यहाँ आप जिस ओर नज़र घुमाएंगे आपको हरे- भरें चाय के खेत नज़र आएंगे। खूबसूरत नीलगिरि पहाड़ आपका मन मोह लेगे। मुन्नार के चाय के खेतोँ का नज़ारा पुर्तगाल के अजोरस से मिलता है। यहाँ घूमकर आपको ऐसा लगेगा जैसे आप अजोरस शहर में घूम रहें है।

4) कश्मीर: जम्मू- कश्मीर का कोई भी शहर हो श्रीनगर, गुलमर्ग या पहलगाम सब बहुत सुन्दर है। इतने सुन्दर हैं कि इनका शब्दों में वर्णन करना मुश्किल है। सब तरफ खूबसूरती ही खूबसूरती है। सफ़ेद बर्फ से ढके पहाड़, झील और हरे-भरें बगीचे पर्यटकों का मन मोह लेते हैँ। कश्मीर किसी भी मायने में स्विट्ज़रलैंड से कम नहीँ है। कश्मीर घूमकर आपको स्विट्ज़रलैंड जैसा मज़ा मिलेगा।

5) कोच्ची,केरल: केरल में कोच्चि, एक अद्वितीय मिश्रण को अपनाता है जिसमें पुर्तगाली, डच और ब्रिटिश प्रभाव दिखता हैँ।
चीनी मछली पकड़ने के जाल, यहूदी आराधनालय, और सेंट फ्रांसिस चर्च इसके प्रमाण हैं। बैकवाटर और पारंपरिक कथकली का आनंद लें। आपको यहाँ घूमकर लगेगा जैसे आप साक्षात पुर्तगाल में हैँ।

6)दीव,गुजरात: दीव गुजरात के तट के पास एक छोटा सा द्वीप है, जो दावा करता है प्राचीन समुद्र तट और पुर्तगाली वास्तुकला का। दीव का किला और सेंट पॉल चर्च इसे दर्शाते हैं। शहर का औपनिवेशिक अतीत है। पर्यटक यहाँ के शांत समुद्रतटों का लुत्फ़ उठा सकते हैँ।

Tags:    

Similar News