Ice Cream Parlours in Noida: गौर सिटी में फेमस है आशीर्वाद आईस्क्रीम फालूदा वेन, हर वैरायटी में मिलता है कुल्फी फालूदा

Famous ICE Cream Shops in Noida: कई ऐसी फेमस दुकाने भी हैं जो खासतौर से रबड़ी फालूदा के लिए ही जानी जाती है। ऐसी ही एक फेमस फालूदा शॉप है

Update: 2023-04-26 10:24 GMT
Famous ICE Cream and Kulfi Shops in Noida (Image- Social media)

Famous ICE Cream Shops in Noida: गर्मियों के मौसम में आईस्क्रीम और कुल्फी खाने की मांग काफी बढ़ जाती है। लोग सबसे ज्यादा जो खाना पसंद करते हैं वो है रबड़ी फालूदा और कुल्फी। कई ऐसी फेमस दुकाने भी हैं जो खासतौर से रबड़ी फालूदा के लिए ही जानी जाती है। ऐसी ही एक फेमस फालूदा शॉप है आशीर्वाद फालूदा शॉप जोकि नोएडा गौर सिटी में स्थित है, इस दुकान पर आपको कई वैरायटी में कुल्फी फालूदा मिल जाता है। जहां देर रात तक लोग आते हैं।

गौर सिटी में फेमस है यह शॉप

सड़क किनारे मिलती है मजेदार आईस्क्रीम

सड़क किनारे लगने वाली यह आईस्क्रीम वेन भले दी देखने में छोटी है, लेकिन इस दुकान पर मिलती है कुल्फी फालूदा की कई वैरायटी मिल जाएगी। यहां से आपको आसानी से कई तरह की स्वादिष्ट और लाजवाब आईस्क्रीम खाने के लिए मिल जाती है। आप जो चाहे वो स्वाद यहां से ले सकते हैं। रबड़ी फालूदा से लेकर कई टेस्टी आईस्क्रीम ले सकते हैं।

आईस्क्रीम शॉप पर मिलती हैं ये वैरायटी

  • रबड़ी कुल्फी
  • काजू शेक
  • बादाम शेक
  • रबड़ी
  • रबड़ी फालूदा
  • अंजीर शेक

सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है मिक्स फालूदा

इस दुकान पर लोगों को सबसे ज्यादा जो पसंद आता है वो है यहां मिलने वाला मिक्स फालूदा। जिसकी डिमांड काफी ज्यादा रहती है, इस मिक्स फालूदा में आपको बटर स्कॉच आईस्क्रीम, पान आईस्क्रीम, वैनीला आईस्क्रीम के साथ रबड़ी फालूदे का मजेदार स्वाद परोसा जाता है। आप अगर चाहे तो अपने स्वाद के मुताबिक यहां आईस्क्रीम बनवा सकते हैं।

Tags:    

Similar News