History Of Rampur City: कभी जंगल हुआ करता था रामपुर शहर, बेहद नवाबी है इसका इतिहास

History Of Rampur City: यह शहर नवाब फैजउल्ला खान ने बसाया था, जोकि 1774 ईस्वी में शुरू किया गया था। पहले इस जगह पर कठेर नाम का जंगल था।

Update: 2023-04-03 13:43 GMT
History Of Rampur City (Image- Social media)

History Of Rampur City: रामपुर उत्तर प्रदेश के बड़े शहरों के रूप में जाना जाता है, जो अंग्रेजी शासन के दौरान देश की रियासतों के लिए जाना जाता है। यह शहर नवाब फैजउल्ला खान ने बसाया था, जोकि 1774 ईस्वी में शुरू किया गया था। पहले इस जगह पर कठेर नाम का जंगल था, जहां राजा राम सिंह नाम का राजपूत कुछ लोगों के साथ निवास किया करता था। जिसके बाद नवाब फैजउल्ला खान ने इस जगह की तरक्की करने के लिए 1774 ईस्वी में इस शहर की शुरुआत की। 7 अक्टूबर 1774 ईस्वी में यहां मदरसा आलिया की स्थापना की गई, जिसे आज ओरिएंटल कॉलेज के नाम से भी जाना जाता है। रामपुर शहर में शासन करने वाले हर नवाब यहां सभी धर्मों का सम्मान किया करते थे। जिसके प्रतीक के रूप में यहां रामपुर रजा लाइब्रेरी की भव्य इमारत के चारों कोनों में बनी मीनारों में देखने को मिलते हैं।

क्यों घूमने आए रामपुर शहर (Rampur Mein Ghumane Ki Jagah)

रामपुर में फेमस ऐतिहासिक स्थल

रामपुर में घूमने के लिए हर साल हजारों पर्यटक आते हैं, क्योकि हजारों साल पुरानी इमारतें आज भी इस शर की शोभा बढ़ा रही हैं।

  • रजा लाइब्रेरी
  • गांधी समाधि
  • नवाब रेलवे स्टेशन
  • हामिद इंटर कॉलेज
  • रजा डिग्री कॉलेज
  • जिला जेल
  • लखीबाग कोठी
  • बेनजीर कोठी
  • बिलासपुर का भाखड़ा बांध
  • ओरिएंटल कॉलेज

यह शहर की कुछ प्रसिद्ध जगहे हैं जिन्हें देखने के लिए लोग अक्सर यहां आते हैं। इनके अलावा शहर में और भी कई जगहें हैं जो लोगों को अपना दीवाना बनाती है।

रामपुर के व्यंजन

अपने नवाबी अंदाज के लिए जाना जाने वाला रामपुर शहर में मुस्लिम आबादी ज्यादा है। यही कारण है कि यहां पर भी अन्य शहरों की तरह दस्तरखान ही मशहूर है। बिरयानी कबाब कोरमा और शाही टोस्ट दलीम खाना यहां के लोगों की पहली पसंद है। तो वहीं शहर में बनने वाला हब्शी हलवा सोहन और रबड़ी दूर-दूर तक प्रसिद्ध है।

शहर में मशहूर हैं यह धार्मिक स्थल

हर शहर में अपने अलग-अलग धार्मिक स्थल होते हैं, जो वहां लोगों के बीच एक अलग पहचान बनाते हैं। उसी तरह रामपुर में भी कई तरह के धार्मिक स्थल हैं जो शहर को बाकियों से अलग बनाते हैं और इन जगहों के देखने के लिए दूर-दूर से लोग यहां पहुंचते हैं

  • जामा मस्जिद
  • मोती मस्जिद
  • चरख वाली मस्जिद
  • भमरव्वा मंदिर
  • राठौड़ा मंदिर
  • पंजाब नगर शिव मंदिर
  • हरियाल मंदिर
  • बिलासपुर गुरुद्वारा
  • सिविल लाइंस
  • गुरुद्वारा जैन मंदिर
  • सिविल लाइंस चर्च
  • सेंट जोसेफ चर्च
  • दरगाह हाफिज साहब
  • दरगाह शाह बगदादी साहब
  • दरगाह शाह विलायत साहब
  • दरगाह मौलवी साहब

लखनऊ की तरह ही रामपुर भी नवाबों के शहर के नाम से मशहूर है। यह शहर बरेली और मुरादाबाद के बीच बसा हुआ है, जहां ख़ूबसूरत और ऐतिहासिक नवाबों का महल भी मौजूद है। रामपुर में रहने वाले लोग राजनीति में भी अपना ख़ास दबदबा रखते हैं। फिर चाहे वो देश की राजनीति हो या प्रदेश की।

Tags:    

Similar News