Indias Unique Temples: भारत के अजीबो गरीब मन्दिर, जिसके बारे में सुन चकरा जायेगा दिमाग

Indias Most Unique Temples: भारत में आपने कई मंदिरों के बारे में सुना होगा, आज हम आपको ऐसी मंदिरों के बारे में बताने जा रहे है। जिसे सुनकर आपका सिर चकरा जाएगा।

Written By :  Yachana Jaiswal
Update: 2024-04-11 11:45 GMT

Indias Most Unique Temples: भारत में आपने की प्रसिद्ध मंदिरों के बारे में सुना होगा, हम आपको यहां पर कुछ अलग तरह के मंदिरों के बारे में बताने जा रहे है। भारत में प्रकृति को भी पूजा जाता है। लेकिन कुछ ऐसे मंदिर है, जहां पर न मूर्ति है, और न ही कोई तस्वीर यहां पर जिसकी पूजा होती है। आप सुनकर हैरान हो जाएंगे। एक बार दिमाग में जरूर आएगा की सच में हमारा भारत महान है।

भारत के अनोखे मंदिर (India Unique Temple)

बुलेट बाबा मंदिर(Bullet Baba Mandir):

य़ह एक ऐसा मंदिर है जहां पर एक बुलेट की पूजा की जाती है। यह मंदिर राजस्थान के जोधपुर में यह मंदिर है। यहां पर मंदिर में कोई मंदिर की पूजा नहीं की जाती है। यहां पर रॉयल एनफील्ड बुलेट 350 को पूजा जाता है। इस मंदिर के पाछे यह कहानी है कि यह मंदिर एक ओम बन्ना नाम के शख्स की थी। जिनकी एक दुर्घटना में मौत हो गई थी। फिर पुलिस ने बाइक को जब्त कर लिया। लेकिन रातों रात बाइक वापस अपने जगह से गायब हो गई, ऐसा दो से तीन बार हुआ। फिर पुलिस ने बाइक को वहीं छोड़ दिया। ओम बन्ना धाम या बुलेट बाबा मंदिर राजस्थान के जोधपुर से करीबन 50 किमी दूर पाली शहर के पास चोटिला गांव में है।



कर्णी माता मंदिर (Karni Mata Mandir):

यह मंदिर बहुत ही अलग है, यहां पर चूहों की पूजा की जाती है। इस मंदिर में चूहों को भोग लगाया जाता है। यहां पर भक्तों के पैरों पर चूहे रेंगते हुए नजर आते है। यदि आपको चूहों से नफरत है तो इस मंदिर में जाने पर आपको डर की अनुभूति हो सकती है। ऐसा कहा जाता है कि यहां पर 20 हजार से ज्यादा चूहें मौजूद है। असल में भक्त इन चूहों को माता कर्णी देवी का अवतार मानते है।इसलिए यहां पर उन्हें पूजा जाता है। यह मंदिर राजस्थान के बीकानेर जिले में स्थित है।



व्हिस्की देवी(Whisky Devi Mandir)

उज्जैन में एक ऐसा मंदिर है जहां पर व्हिस्की चढ़ाया जाता है। .हा पर मंदिर के चारों तरफ व्हिस्की, शराब की दुकाने लगी हुई है। यहां पर खुले में शराब की बिक्री होती है। यहा पर भैरव बाबा का भी धाम है। उन्हें भी शराब चढ़ाया जाता है। यहां पर देवी मां के प्रतिमा से शराब लगाने पर उस खत्म होते हुए भी देखा गया है। इसलिए यहां शराब चढ़ाने दूर – दूर से लोग आते है। माता के सामने अपनी मनोकामनाएं पूरी होने की गुहार लगाते है। मंदिर से जुड़ा एक रहस्य है, मंदिर की प्रतिमा उस पर डाली गई सारी शराब को सोख लेती है और इसके बारे में कोई स्पष्टीकरण नहीं है।



वीजा मंदिर(Visa Mandir)

हैदराबाद में एक सा मंदिर है, जहां पर दर्शन करने मात्र से आपके वीजा का रूका हुआ काम पूरा हो सकता है। इसलिए इसे वीजा मंदिर के नाम से जाना जाता है। यहां पर चिरकूट बाला जी की प्रतिमा है, ऐसी मान्यता है कि यदि आप सच्चे मन से यहां दर्शन करने जाते है तो आपका वीजा क्लीयर हो जाएगा आपको आपके वीजा जल्दी मिल सकता है।



वाराणसी का भारत माता मंदिर(Varanasi Bharat Mata Mandir)

वाराणसी का भारत माता मंदिर अपने आप में अलग है, क्योंकि यहां पर किसी मूर्ति या फिर फोटो की पूजा नहीं होती है। यहां पर संगमरमर से बे भारत माता के नक्शे की पूजी की जाती है। इस मंदिर निर्माण महात्मा गांधी जी ने किया था। जो कई साल पुराना है। स्थानीय लोगों के साथ यह मंदिर पर्यटकों के लिए भी आकर्षण का केंद्र् है। भारत माता का यह मंदिर 1937 में स्वत्मत्रता सेनानियों को समर्पित किया गया था।



चाइनीज माता मंदिर(Chinese Mata Mandir)

कोलकाता का यह मंदिर भारत के संस्कृति को दिखाता है। इस मंदिर के नाम के नाम के पीछे बड़ा ही दिलतस्प कहानी है। इस मंदिर में प्रसाद के रुप में चाइनीज खाद्य पदार्थ जैसे चाउमीन, नूडल्स, फ्राइड राइस आदि दिया जाता है। यह मंदिर एक चीनी पूजारी द्वारा संचालित है।



अमिताभ मंदिर(Amitabh Mandir)

यह मंदिर बॉलिवबड सुपर स्टॉर अमिकाभ बच्चन को समर्पित है। दुनिया में अपने तरह का यह इकलौता मंदिर है। जहां बिग बी को पूजा जाता है। इस मंदिर में रोज सुबह शाम फिल्मी संगीत वाला आरती किया जाता है। साथ ही अमितकाभ बच्चन के लिए रचित खास चालिसा भी पढ़ी जाती है। यहा पर मंदिर में अमिताभ बच्चन के जूते की पूजी की जाती है। यह जूता अग्निपथ मूवी में बिग बी ने पहना था। इस मंदिर के लिए अमिताभ ने अपनी चेयर भी भेजी थी। इस मंदिर का निर्माण अमिताभ बच्चन के जबरा फैन संजय पटौदिया ने करवाया था।



डॉग टेंपल (Dog Temple)

यह एक ऐसा मंदिर है, जहां पर कुत्ते की पूजा कि जाती हैय़ यह मंदिर पने आप में बहुत ही ज्यादा अलग है। इस मंदिर में कुत्ते की प्रतिमा के पास भगवान शिव की एक शिवलिंग भी है। यहां पर कुत्ते के साथ शिव जी की पूजा की जाती है। ऐसी मान्यता है कि यहां पर कुत्ते की पूजा करने से कुकुर खासी नहीँ होती है। साथ ही कुत्ते के कांटने का डर भी खत्म हो जाता है।



Tags:    

Similar News