Indian Rupee Stronger: इन देशों में भारत का रुपया करता है राज, घूमने के लिए सबसे सस्तीं हैं ये जगहें

Indian Rupee Stronger: भारत से बाहर अगर आप यात्रा करना चाहते हैं और आपका बजट भी ज़्यादा नहीं है तो ज़रा इन देशों पर एक नज़र डालें जिनकी करंसी भारत के रूपए से काफी कमज़ोर है।

Update:2024-09-24 08:29 IST

 Indian Rupees (Image Credit-Social Media)

Where Indian Rupees Strong: अगर आप भी कहीं बाहर जाने की प्लानिंग कर रहे हैं और आपका बजट भी ज़्यादा नहीं है तो आज हम आपको भारत से बाहर कुछ ऐसी जगहें बताने जा रहे हैं जहाँ रूपए का मूल्य काफी ज़्यादा है और आप भाड़ सस्ते में वहां रह भी सकते हैं और शॉपिंग भी कर सकते हैं। आइये जानते हैं कौन सी हैं ये जगहें।

अगर आपका भी मन विदेश की सैर करने का है लेकिन बजट बीच में मुश्किल बन रहा है तो अब आपको इसकी चिंता करने की ज़रूरत नहीं है भारत से बाहर कुछ ऐसी जगहें हैं जहाँ आप बिंदास हो कर बिना खर्चे की फ़िक्र किये घूम सकते हैं क्योंकि यहाँ रूपये की कीमत अच्छी खासी है।

भारत से बाहर कई सारे देश हैं जहाँ घूमने के लिए आपको चीज़ें काफी सस्ती नज़र आएंगीं क्योंकि वहां रूपया काफी मज़बूत है। और आपके थोड़े से रूपए भी वहां खूब सारे रुपयों में कन्वर्ट हो जायेंगें। जिससे आप अच्छे से अच्छे होटल में रह सकते हैं शानदार खाना खा सकते हैं और ढेर सारी शॉपिंग भी कर सकते हैं।

वियतनाम

वियतनाम अपने प्राकृतिक सौंदर्य के लिए बेहद प्रसिद्ध है। ये देश दक्षिण पूर्व एशिया में बसा है। भारत का 1 रुपया यहाँ का 294.74 वियतनामी डोंग के बराबर है। तो अगली बार जब आप कहीं विदेश घूमने की सोचें तो इस खूबसूरत देश के बारे में भी सोच सकते हैं।

इंडोनेशिया

इंडोनेशिया भी बेहद खूबसूरत देश है ये 17 हज़ार से भी ज़्यादा द्वीप समूहों वाला देश है। भारत का 1 रुपया यहाँ का 181.61 इंडोनेशियन Rupiah के बराबर है। यानि यहाँ भी भारत का रुपया काफी मज़बूत स्थिति में है।

कोस्टा रिका

ये देश मध्य अमेरिका में बसा है यहाँ भारत का 1 रुपया 6. 21 कोस्टा रिकन कोलोन के बराबर है। यहाँ आपको कई समुद्र तट और नेशनल पार्क देखने को मिल जायेंगें।

हंगरी

ये एक यूरोपियन देश है जहाँ का खानपान और यहाँ की लाइफस्टाइल आपको खूब पसंद आयेगी। 1 रूपया यहाँ का 4.22 हंगेरियन फ़ोरिंट के बराबर है।

श्रीलंका

श्रीलंका का भारत से बेहद पुराना नाता है। ये देश अपने बीचेस और प्राचीन संस्कृति के लिए जाना जाता है। भारत का 1 रूपया श्रीलंका का 3.65 श्रीलंकाई रूपए के बराबर है।

नेपाल

इस देश की संस्कृति काफी समृद्ध है यहाँ आपको कई खूबसूरत नज़ारे देखने को मिल जायेंगें। भारत का 1 रूपया यहाँ का 1.60 नेपाली रूपया के बराबर है।

Tags:    

Similar News