Lucknow Famous Dosa Corner: लखनऊ में यहाँ मुफ्त में मिलेगा डोसा और साथ ही मिलेगा 1100 रूपए भी, जानिए क्या है चैलेंज

Lucknow Famous Dosa Corner: क्या आप भी बड़े वाले फूडी हैं और आपको चैलेंजेज़ भी पसंद हैं तो आज हम आपको एक ऐसी जगह बताने जा रहे हैं जहाँ आप खाते पीते 1100 रूपए कमा सकते हैं।

Update: 2023-08-23 03:19 GMT
Lucknow Famous Dosa Corner (Image Credit-Social Media)

Lucknow Famous Dosa Corner: क्या आप भी बड़े वाले फूडी हैं और आपको चैलेंजेज़ भी पसंद हैं तो आज हम आपको एक ऐसी जगह बताने जा रहे हैं जहाँ आप खाते पीते 1100 रूपए कमा सकते हैं। आइये जानते हैं आखिर क्या है ये चैलेंज और किस तरह से खाते हुए आप पैसे भी कमा सकते हैं।

लखनऊ में यहाँ मुफ्त में मिलेगा डोसा और 1100 रूपए भी

अगर आपको सॉउथ इंडियन फ़ूड पसंद है और आप एक फूडी हैं तो फ़ौरन चले आइये लखनऊ की चटोरी गली में जहाँ आपको एक कमाल का चैलेंज मिलेगा जिसमे आपको मात्र 4 मिनट में एक जायंट डोसा ख़त्म करना होगा अगर आप चार मिनट के अंदर तक इसे खत्म कर लेते हैं तो आपको पूरे 1100 रूपए मिलेंगे। वहीँ इस चैलेंज को कई लोगों ने ट्राय किया लेकिन कोई भी इसे पूरा नहीं कर पाया है। वहीँ कुछ लोगों ने ये भी कहा कि अगर वो खाली पेट होते तो ये चैलेंज उतना भी टफ़ नहीं होता।

लखनऊ की चटोरी गली में आपको भारत के कोने कोने से कई तरह के व्यंजन मिल जायेंगे। आप जिस चीज़ को अपने मन में सोचेंगे वो आपको यहाँ मौजूद मिलेगा आगे आप लखनऊ निवासी है और अभी तक किसी भी वजह से नहीं गए हैं तो आपको यहाँ ज़रूर जाना चाहिए। वहीँ जब आप लखनऊ के गोमतीनगर में 1090 चौराहे पर आ जाएं तो उसी से सटी आपको एक चटोरी गली मिलेंगी। इस स्टाल का नाम है "सिम्पली साउथ इंडियन।" जहाँ आपको 3 फीट का डोसा परोसती है जो स्ट्रीट फूड में सबसे बड़ा है। यहाँ का डोसा 3 फीट लंबा है और शायद लखनऊ के स्ट्रीट फूड में सबसे बड़ा है।

अगर आप भी फ़ूड चैलेंजेज लेना पसंद करते हैं, तो आज जो चीज़ हम आपको बताने जा रहे हैं उससे आप काफी खुश हो जायेंगे। ये एक डोसा चुनौती है जहां यदि आप इस 3 फीट लंबे डोसे को 4 मिनट या उससे कम समय में समाप्त करते हैं तो आप 1100 ₹ का नकद पुरस्कार जीतते हैं।

Tags:    

Similar News