Best Aloo Paratha in Lucknow: लखनऊ का सबसे बेस्ट नास्ता, भरावां आलू-पनीर-प्याज परांठा यहां मिलेगा

Best Aloo Paratha in Lucknow: वैसे पराठे उत्तर भारत का पसंदीदा भोजन है। अब चाहे आलू, गोभी, पनीर, मटर या कीमा अंडे का पराठा हो, सभी को प्यार से खाया जाता है। लखनऊ में 'उल्टे तवे का पराठा' और 'मुगलई पराठा' भी बहुत फेमस है।

Report :  Vidushi Mishra
Update: 2023-02-11 09:01 GMT

लखनऊ में बेस्ट आलू परांठा (फोटो- सोशल मीडिया)

Best Aloo Paratha in Lucknow: सुबह के नाश्ते से जब दिन की शुरूआत होती है, तो पूरा दिन ही अच्छा बन जाता है। ऐसा स्वास्थ्यवर्धक नाश्ता जो स्वाद में तो लाजवाब हो ही, साथ ही पूरे दिन आपके एनर्जी भी दे सके। अब नाश्ते में अगर चटपटे आलू की स्टफिंग से भरे हुए परांठे मिल जाएं, तो कहना ही क्या है। पहली बात तो ये आलू के परांठे इतने स्वादिष्ट होते हैं, कि खाते रहने का ही मन करता है और ये पूरा दिन आपको ऊर्जावान भी रखते हैं।

वैसे पराठे उत्तर भारत का पसंदीदा भोजन है। अब चाहे आलू, गोभी, पनीर, मटर का पराठा हो, सभी को प्यार से खाया जाता है। लखनऊ में 'उल्टे तवे का पराठा' और 'मुगलई पराठा' भी बहुत फेमस है। तो ऐसे में अगर आपको भी अच्छे भरवां देसी पराठे खाने का मन कर रहा है आइए ले चलते हैं आपको बेस्ट पराठा की दुकान पर। यहां के परांठे खाने के लिए आप ऑनलाइन ऑर्डर भी कर सकते हैं।

लखनऊ में बेस्ट आलू के परांठे

पराठा मेकर कैफे
Paratha Makers Cafe

पराठा मेकर कैफे नाम से पता चल रहा है कि यहां पर परांठे कई वैराइटीज में और कई तरह के मिलते हैं। जीं हां गोमती नगर के पत्रकार पुरम में ये पराठा मेकर कैफे बहुत ही मशहूर है। यहां पर आलू, पनीर, कबाब पराठे के साथ दही, आचार, प्याज भी परोसा जाता है। परांठों के अलावा भी यहां पर आप चाइनीज फूड ऑर्डर कर सकते हैं।

पता: C218-सहारा प्लाजा, पत्रकार पुरम, गोमती नगर, लखनऊ, उत्तर प्रदेश 206010

Address: C218-Sahara plaza, Patrakar Puram, Gomti Nagar, Lucknow, Uttar Pradesh 206010

(Image Credit- Social Media)

पंजाबी चूल्हा

Punjabi Chulha

लखनऊ के इंदिरानगर में पंजाबी चूल्हा एक छोटा सा रेस्टोरेंट कम ढाबा है। यहां अपने सबसे स्वादिष्ट शाकाहारी और उत्तर भारतीय भोजन के लिए जाना जाता है। यहां पर आलू, पनीर और प्याज के परांठे बहुत पसंद किए जाते हैं। परांठे में स्टफिंग इतनी ज्यादा भरी होती हैं, कि दो परांठे खाते ही आपका पेट तो भर जाएगा, लेकिन इच्छा नहीं भरेगी।

पता: हॉल नंबर 1, हॉल नंबर 1 और 2 ग्राउंड फ्लोर, 2, भूतनाथ मंदिर मार्केट के पास, भूतनाथ मार्केट, इंदिरा नगर, लखनऊ, उत्तर प्रदेश 226016

Address: Hall No.1, Hall No.1 & 2 Ground Floor, 2, near Bhootnath Mandir Market, Bhoothnath Market, Indira Nagar, Lucknow, Uttar Pradesh 226016

हैशटैग पराठा पॉइंट
Hashtag Paratha Point

राजधानी के आलमबाग में सिंगार नगर में आपको दूर से परांठों की खुशबू आने लगेगी। ये खुशबू हैशटैग पराठा प्वाइंट से आ रही होगी, जो आपको आकर्षित करेगी। यहां पर आप अपनी पसंद का स्टफिंग पराठा बनवा सकते हैं। आलमबाग से निकलते-बैठते यहां का परांठा खाना न भूलिएगा।

पता: देव अस्पताल के पास, सिंगार नगर, आलमबाग, लखनऊ, उत्तर प्रदेश 226005

Address: near Dev Hospital, Singar Nagar, Alambagh, Lucknow, Uttar Pradesh 226005

शेर-ए-पंजाब
Sher-e-Punjab

अलीगंज में यह पंजाबी फूड कॉर्नर शेर ए पंजाब दिन भर स्वादिष्ट परांठे खिलाता है। बड़े से तवे पर परांठा बनाने वाले शेर ए पंजाब अपने आलू पराठा, आलू-प्याज पराठा, पनीर पराठा और सत्तू पराठा के लिए सबसे ज्यादा मशहूर है।

पता: विवेक कॉम्प्लेक्स, कपूरथला, अलीगंज

Address: Vivek Complex, Kapoorthala, Aliganj

ब्रेक प्वाइंट ढाबा
Break Point Dhaba

गोमती नगर में ब्रेक प्वाइंट एक प्रसिद्ध हैंगआउट स्पॉट है। यहां पर आप स्वादिष्ट और कम दामों में आलू के परांठे का आनंद उठा सकते हैं। यहां पर आलू के परांठों के अलावा आप और भी व्यंजन ऑर्डर कर सकते हैं। यहां पर आलू, पनीर, गोभी, तंदूर परांठे भी खा सकते हैं।

पता: अनौरा चौकी, चिनहट, फैजाबाद रोड

Address: Anaura Chowki, Chinhat, Faizabad Road

Tags:    

Similar News