Lucknow Famous Bun Matar: लखनऊ के डॉलीगंज के मशहूर बन पाव मटर खाये क्या? 50 साल पुरानी इस दुकान के हैं कई दीवाने

Lucknow Famous Bun Matar: आज हम आपको डॉलीगंज के मशहूर बन पाव मटर के बारे में बताने जा रहे हैं जो 50 सालों से यहाँ काफी मशहूर है। आइये जानते हैं क्या है इस बन पाव मटर की खासियत और क्यों दूर दूर से लोग इसे खाने आते हैं।

Update: 2023-08-02 04:26 GMT
Lucknow Famous Bun Matar (Image Credit-Social Media)

Lucknow Famous Bun Matar: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ अपनी शानदार मेहमान नवाज़ी और ज़ायके के लिए जानी जाती है। यहाँ की हर एक गली में आपको एक नई खुशबू और नया अंदाज़ मिल जायेगा। अगर आप खाने के शौक़ीन हैं तो आपको यहाँ कई तरह का ज़ायका चखने को मिल जायेगा। यहाँ आपको एक से बढ़कर एक खाने पीने की चीज़ें मिलेंगी। वहीँ आज हम आपको डॉलीगंज के मशहूर बन पाव मटर के बारे में बताने जा रहे हैं जो 50 सालों से यहाँ काफी मशहूर है। आइये जानते हैं क्या है इस बन पाव मटर की खासियत और क्यों दूर दूर से लोग इसे खाने आते हैं।

लखनऊ के डॉलीगंज के मशहूर बन पाव मटर

लखनऊ की ये फेमस बन पाव मटर आज से नहीं बल्कि साल 1973 से लोगों को काफी पसंद आ रही है। पहले ये दुकान लखनऊ विश्वविद्यालय टैगोर लाइब्रेरी के पास थी वहां भी इसे खूब पसंद किया जाता था। लेकिन कुछ समय बाद इसकी जगह बदल ली गयी और इसे उन्होंने डालीगंज में खोल लिया। साल 1973 में इस दुकान को रमेश कश्यप ने शुरू किया था। फिलहाल अब इसे उनके दोनों बेटे मनोज कश्यप और मोहन कश्यप इसे चला रहे हैं। स्कूल की छुट्टी यहाँ खूब भीड़ जमा हो जाती है और आपको अपनी बारी का इंतज़ार देर तक करना पड़ सकता है। इस बन पाव मटर की खासियत ये है कि ये काफी क्रिस्पी और स्पाइसी होता है जिसे लखनऊवासी काफी स्वाद लेकर खाते हैं।

इस दूकान के आलू भी काफी लाजवाब हैं। जो आपको 10 रुपये प्लेट मिल जायेगा। वहीँ बन मटर 15 रुपये प्‍लेट है। अगर आपको सिर्फ मटर चाहिए तो वो 10 रुपये प्लेट है। दुकान दोपहर के 1:30 बजे से लेकर रात के 10 बजे तक खुली रहती है। इसमें कई तरह के मसाले डाले जाते हैं जो इसके ज़ायके को और भी बढ़ा देते हैं। ये घर के मसाले हैं साथ ही कुछ स्ट्रीट फ़ूड वाले मसाले भी इसमें डाले जाते हैं। यहाँ का बन मटर इतना मशहूर है कि चौराहे का नाम भी इसी के नाम पर बन मटर चौराहा हो गया है।

Full View

यहाँ तक पहुंचने के लिए आपको बन मटर चौराहा, डालीगंज आना होगा जहाँ आपको सबसे अलग बन मटर का स्वाद चखने को मिल जायेगा।

Tags:    

Similar News