Restaurants in Lucknow: वैलेंटाइन पर अपने पार्टनर के साथ इन रोमांटिक रेस्टोरेंट्स पर जाएं और थीम पार्टी का लें मजा

Romantic Restaurants in Lucknow: वैलेंटाइन की प्लानिंग कर रहे कपल्स के लिए लखनऊ में बहुत सारे रोमांटिक रेस्टोरेंट्स हैं, जहां पर आप पार्टी, कैंडल लाइट डिनर या लंच प्लान कर सकते हैं। आइए आपको इन रोमांटिक रेस्टोरेंट्स के बारे में बताते हैं।

Report :  Vidushi Mishra
Update: 2023-01-30 02:19 GMT

लखनऊ में रोमांटिक रेस्तरां (फोटो- सोशल मीडिया)

Romantic Restaurants in Lucknow: मोहब्बतों का शहर लखनऊ वैसे तो हमेशा ही प्यार-मोहब्बत की खूशबू से महकता रहता है लेकिन एक बड़ा ही खास महीना फरवरी आने पर इस शहर की खूबसूरती कई गुना ज्यादा बढ़ जाती है। क्योंकि इसी महीने में वैलेंटाइन वीक पड़ता है। जिसका इंतजार रोमांटिक कपल्स को बहुत ही बेस्रबी से रहता है। कपल्स इस वैलेंटाइन वीक के हर दिन को यादगार बनाते ही बिताना पसंद करते हैं। अब लखनऊ की बात है तो यहां के लोग खाने के भी बड़े शौकीन होते हैं। ऐसे में किसी भी जश्न को मनाने के लिए सबसे ज्यादा ध्यान खाने के व्यंजनों पर रखा जाता है। 

ऐसे में वैलेंटाइन की प्लानिंग कर रहे कपल्स के लिए लखनऊ में बहुत सारे रोमांटिक रेस्टोरेंट्स हैं, जहां पर आप पार्टी, कैंडल लाइट डिनर या लंच प्लान कर सकते हैं। आइए आपको इन रोमांटिक रेस्टोरेंट्स के बारे में बताते हैं। 

लखनऊ के बेस्ट रोमांटिक रेस्टोरेंट

रेनेसां
Renaissance

रेनेसां लखनऊ का 5 स्टार होटल है। ये रेस्टोरेंट चौदहवीं मंजिल पर है। रेस्टोरेंट में पहुंचने पर आपको लखनऊ का शानदार नजारा देखने को मिलेगा। यहां पर आउटडोर बैठने की भी जगह है। यहां पर स्पेशल अवसर पर रात के समय में नाइट पार्टियां होस्ट होती हैं। आप अपने पार्टनर के साथ इन पार्टियों को इंजाए कर सकते हैं।

औधयाना- विवांता बाय ताज
Oudhyana- Vivanta By Taj

औधयाना ताज ग्रुप का एक हिस्सा है। यह एक बहुत ही रॉयल रेस्टोरेंट है। यहां मुगलई और लखनवी भोजन परोसा जाता है। दो के लिए औसत लागत 2500 रुपये है। यहां वाईफाई, लक्ज़री डाइनिंग, फुल बार, आउटडोर सीटिंग की व्यवस्था है। ये एक 5-स्टार रेटिंग रेस्टोरेंट है। रेस्तरां अपने अवधी भोजन जैसे कबाब और बिरयानी के लिए प्रसिद्ध है।

सूरा वी बाय टीवाईसी
Sura Vie By TYC

सुरा वी विनीतखंड, गोमती नगर में है। यह हुसड़िया चौराहा के बगल में है। इस रेस्टोरेंट में आउटडोर बैठने की भी व्यवस्था है। परोसा गया भोजन शीर्ष पायदान है। यहां के व्यंजनों की प्रस्तुति बहुत ही मनभावन होती है। साथ ही वैलेंटाइन पर यहां का माहौल बहुत ही खूबसूरत और रोमांटिक रहता है।

विवांता बाय ताज
Vivanta by Taj

ताज गोमती नगर में फन रिपब्लिक मॉल के पास है। यह मुगलई, दक्षिण भारतीय, उत्तर भारतीय, अमेरिकी, इतालवी, चीनी और महाद्वीपीय व्यंजन परोसता है। यहां पर रॉयल लाइफ का मजा ले सकते हैं। यहां बहुत ही शांत माहौल में आप पार्टी इंजाए कर सकते हैं और प्लान भी कर सकते हैं।

पीली कोठी- बेस्ट वेस्टर्न प्लस लेवाना
Peeli Kothi- Best Western Plus Levana

पीली कोठी एक रोमांटिक रेस्टोरेंट है। यह लालबाग के होटल बेस्ट वेस्टर्न प्लस लेवाना में है। यह स्वादिष्ट मुगलई और लखनऊ भोजन परोसता है। यहां पर भी खास अवसरों पर थीम चेंज कर दी जाती है।

अजरक-लेबुआ लखनऊ
Azrak- Lebua Lucknow

(Image Credit- Social Media)

अजरक लेबुआ लखनऊ का एक रोमांटिक रेस्टोरेंट है। यह साराका एस्टेट मॉल एवेन्यू में है। यहां आउटडोर बैठने की भी जगह है। खास मौकों पर अपने पार्टनर के साथ आप यहां आने की प्लानिंग कर सकते हैं।

अर्बन टेरेस
The Urban Terrace

लखनऊ में अर्बन टेरेस गोमतीनगर के विराजखंड में है। यहां भी आउटडोर में बैठने की जगह है। ऐसे में वैलेंटाइन के दौरान मौसम भी बहुत अच्छा रहता है इस वजह से आप अपने पार्टनर के लिए पार्टी आर्गेनाइज कर सकते हैं। यहां रविवार को बुफे होता है जिसका खाना बहुत लाजवाब होता है। 

लेबुआ लखनऊ, सरका एस्टेट
lebua Lucknow, Saraca Estate

लेबुआ लखनऊ में 5 स्टार रेजीडेंट प्रदान करता है। यहां रेस्‍तरां और बार के साथ ही 24/7 रूम सर्विस है।  

विंटेज मशीन
Vintage Machine

विंटेज मशीन गोमती नगर में है। यह पत्रकारपुरम के पास है। यह एक बहुत ही सुंदर कैफे है। यहां का खाना बहुत स्वादिष्ट होता है और लाजवाब कॉफी मिलती है।

Tags:    

Similar News