Lucknow To Delhi Flight: हवाई यात्रा लखनऊ से दिल्ली तक, जानिए किराया और फ्लाइट का समय

Lucknow To Delhi Flight Time and Ticket: लखनऊ से दिल्ली तक का सफर और भी आसान करने के लिए कई हवाई जहाजों की सेवाएं दी जा रही हैं, जिसके जरीए आप 9 घंटों का सफर मात्र 1 से 2 घंटे में पूरा कर सकते हैं।

Update: 2023-04-04 18:29 GMT
Lucknow To Delhi Flight Time and Ticket (Image- Social media)

Lucknow To Delhi Flight Time and Ticket: लखनऊ से दिल्ली तक का सफर ट्रेन और बस से तो कर ही सकते हैं, लेकिन हवाई जहाज के जरिए आप यह यात्रा और भी आसान कर सकते हैं। अब लखनऊ से दिल्ली तक का सफर और भी आसान करने के लिए कई जहाजों की सेवाएं दी जा रही हैं, जिसके जरीए आप 9 घंटों का सफर मात्र 1 से 2 घंटे में पूरा कर सकते हैं। इस आर्टिकल में आपको कुछ हवाई जहाजों की जानकारी दी गई है जो लखनऊ से दिल्ली तक आती है।

लखनऊ से दिल्ली तक के लिए हवाई जहाज (Lucknow to delhi flight time and price)

Indigo

लखनऊ हवाई अड्डे से नई दिल्ली हवाई अड्डे तक का सफर पुरा करने वाली इस फ्लाइट की टिकट 3271 रुपये की पड़ती है। जिसके लिए आपको पहले ही बुकिंग करवानी होती है। इस फ्लाइट में के जरिए आप 1 घंटे में लखनऊ से दिल्ली तक का सफर पूरा कर सकते हैं।

AirAsia

एअर एशिया के लिए आपको एक व्यक्ति का किराया 4,120 रुपये देना होता है। 1 घंटे 5 मिनट में यह प्लेन अपनी यात्रा पूरी कर लेता है। जिसके लिए आपको पहले से बुकिंग करवानी होती है।

Vistara

1 घंटे 10 मिनट में अपना लखनऊ से दिल्ली तक का सफर पूरा करने वाले इस प्लेन में आपको 2,996 रुपये प्रति व्यक्ति किराया पड़ता है। आसान और सुखद यात्रा के लिए यह बेस्ट ऑप्शन है

AllianceAir

अलायंस एयर में लखनऊ से दिल्ली तक का सफर 3 घंटे 15 मिनट में पूरा हो जाता है। जिसके लिए आपको 4,629 रुपये का किराया देना होता है। इस फ्लाईट में आपको 1 स्टॉप भी आता है।

Air India

नॉन स्टॉप चलने वाली यह फ्लाइट लखनऊ से दिल्ली तक का सफर 1 घंटे 20 मिनट में पूरा कर लेती है। जिसमें कोई स्टॉप नहीं आता है, इस प्लेन की टिकट के लिए आपको 3,474 रुपये का किराया देना होता है।

Tags:    

Similar News