Lucknow Veg Kabab Paratha: लखनऊ की इन जगहों पर लें स्वादिष्ट वेज कबाब पराठा का आनंद

Lucknow Veg Kabab Paratha: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ गोमती नदी के किनारे स्थित है और यूपी का सबसे बड़ा शहर भी है चलिए यहां के प्रसिद्ध वेज कबाब पराठा कॉर्नर के बारे में जानते हैं।

Update: 2024-05-05 11:00 GMT

Lucknows Famous Veg Kabab Paratha (Photos - Social Media)

Lucknows Famous Veg Kabab Paratha : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ गोमती नदी के किनारे स्थित है। इतना ही नहीं यहां का खास व्यंजन टुंडे कबाब, इमरती, दही भल्ले, मक्खन मलाई इत्यादि है। चलिए यहां के प्रसिद्ध वेज कबाब पराठा कॉर्नर के बारे में जानते हैं। लखनऊ हमेशा से एक बहुसांस्कृतिक शहर रहा है। यहाँ के शिया नवाबों द्वारा शिष्टाचार, खूबसूरत उद्यानों, कविता, संगीत और बढ़िया व्यंजनों को हमेशा संरक्षण दिया गया। लखनऊ को "नवाबों के शहर" के रूप में भी जाना जाता है। इसे पूर्व की स्वर्ण नगर (गोल्डन सिटी) और शिराज-ए-हिंद के रूप में जाना जाता है।

लखनऊ भारतीय सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहर का भी केंद्र है. इसे ‘तहज़ीब का नगर’ या ‘आदाबी दरबार’ के नाम से भी जाना जाता है। इस शहर में कई मुख्य ऐतिहासिक स्थल हैं, जैसे कि बड़ा इमामबाड़, रूमी दरगाह, लखनऊ कैंट, हुसैनाबाद इत्यादि। इतना ही नहीं यहां का खास व्यंजन टुंडे कबाब, इमरती, दही भल्ले, मक्खन मलाई इत्यादि है। चलिए आज हम आपके यहां के पांच ऐसे स्थानों के बारे में बताते हैं जहां आपको वेज कबाब पराठा मिल जाएगा।

लक्ष्मी भोग (Laxmi Bhog)

सबसे पहले आपको जाना चाहिए राजाजीपुरम के लक्ष्मी भोग के वेज कबाब पराठा खाने के लिए। सिर्फ ₹20 में आप इन पराठों का स्वाद ले सकते हैं।

जान्हवी वेज कॉर्नर (Janhvi Veg Corner) 

यह वेज कॉर्नर ऐशबाग में मौजूद है जहां पर आप स्वादिष्ट पराठों का स्वाद चख सकते हैं।

Lucknows Famous Veg Kabab Paratha


नारायण वेज (Narayan Veg)

नारायणगंज के कबाब पराठे बहुत मशहूर है और लखनऊ में रहने वाले हर व्यक्ति ने इन्हें जरूर ट्राई किया होगा। एक बार आपको यहां का स्वाद जरूर लेना चाहिए।

अल्फाम (Alfam)

इस जगह पर आपको सिर्फ ₹15 में वेज कबाब पराठे मिल जाएंगे और वह भी बिल्कुल स्वादिष्ट। तो अगर आप स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लेना चाहते हैं तो आपको जरूर यहां जाना चाहिए।

Lucknows Famous Veg Kabab Paratha


वंश राजपूत (Vansh Rajput)

स्वादिष्ट वेज कबाब पराठा में पांचवा नंबर आता है हजरतगंज के वंश राजपूत वेज कॉर्नर का। यहां के पराठे का स्वाद बहुत ही लाजवाब होता है जो आपको जरूर चखना चाहिए।

Tags:    

Similar News