Noida Famous Restaurants: नॉएडा का सबसे फेमस रेस्टोरेंट, भाई क्या लजीज खाना मिल रहा यहां पर

Udupi Krishna Restaurant Noida: उडुपी कृष्णा रेस्टोरेंट शॉप नंबर-06, सेक्टर 137 मेट्रो स्टेशन, नोएडा में स्थित है। मेट्रो स्टेशन के नजदीक होने के नाते यहाँ पर बहुत ही आसानी से पंहुचा जा सकता है। यह रेस्टोरेंट उडुपी कृष्णा रेस्टोरेंट नवयुग मार्केट, गाजियाबाद की एक शाखा है।

Update: 2023-07-25 14:17 GMT
Udupi Krishna Restaurant Noida (Image: Social Media)

Udupi Krishna Restaurant Noida: क्या आप उत्तर प्रदेश के सबसे ज्यादा विकसित शहर नोएडा में रहते हैं और बेहतरीन खाना खाने के शौक़ीन हैं और इसकी तलाश में नोएडा से दिल्ली की ओर भागना पड़ता है? तो अब टेंशन मत लीजिये क्योंकि अब नोएडा में ही गाजियाबाद का 40 साल पुराना फेमस रेस्टोरेंट उडुपी कृष्णा खुल चुका है। जहाँ ना सिर्फ साउथ इंडियन बल्कि नार्थ इंडियन, चाइनीज़ में भी कई बेहतरीन स्वादिष्ट डिशेश मौजूद हैं।

कहाँ पर स्थित है उडुपी कृष्णा रेस्टोरेंट

उडुपी कृष्णा रेस्टोरेंट शॉप नंबर-06, सेक्टर 137 मेट्रो स्टेशन, नोएडा में स्थित है। मेट्रो स्टेशन के नजदीक होने के नाते यहाँ पर बहुत ही आसानी से पंहुचा जा सकता है। यह रेस्टोरेंट उडुपी कृष्णा रेस्टोरेंट नवयुग मार्केट, गाजियाबाद की एक शाखा है। यहाँ पर बैठ कर खाने की सुविधा तो है ही, आप यहाँ से पैक करा कर भी ले जा सकते हैं।

यही नहीं घर बैठे आप इस रेस्टोरेंट का खाना जोमाटो, स्विग्गी के माध्यम से आर्डर भी कर सकते हैं। यहाँ पर दो लोगों के खाने का खर्च लगभग 500 रुपये आता है। यह रेस्टोरेंट हफ्ते के सातों दिन सोमवार से संडे तक सुबह 11 बजे से रात के 10.30 बजे तक खुला रहता है। आप इस रेस्टोरेंट से [email protected] और उनके नंबर 7088555502 पर भी संपर्क कर सकते हैं।

क्या-क्या मिलता है यहाँ

यहाँ की सबसे मशहूर डिश है रावा मैसूर मसाला डोसा। इसको खाने के लिए लोग यहाँ लाइन तक लगाते हैं। दोसे की तो यहाँ तमाम तरह की वैरायटी मौजूद है। यहाँ की एक और स्पेशल डिश है पनीर टिक्का। यहाँ के पनीर टिक्के के साइज आम रेस्टोरेंट्स से बहुत बड़े होते हैं। पनीर टिक्का को बनाने के लिए जिस मसाले में मॅरिनेट किया जाता है वो इस रेस्टोरेंट की स्पेशलिटी है। यहाँ के डीलक्स थाली और एग्जीक्यूटिव थाली का भी कोई जबाव नहीं।

यहाँ पर केवल साउथ इंडियन या नार्थ इंडियन डिश ही नहीं मिलते हैं। यह रेस्टोरेंट अपने चाइनीज़ डिश के लिए भी बहुत फेमस है। चाइनीज़ में यहाँ चाउमीन, मंचूरियन, और चिल्ली पोटैटो का तो कोई जबाव ही नहीं है। इसके अलावा यहाँ पर पाव भाजी, पिज़्ज़ा और बादाम मिल्क भी बहुत फेमस है।

Tags:    

Similar News