Prayagraj Famous Street Foods: कुंभ नगरी प्रयागराज स्ट्रीट फूड्स के लिये बहुत फेमस, कभी जायें तो जरूर खायें

Prayagraj Famous Street Food: बाकी बातों के अलावा प्रयागराज अपने स्ट्रीट फूड्स के लिए भी बहुत प्रसिद्ध है। यहाँ का छोला-समोसा, कचौरी और सब्जी, मुरमुरे, छोटे समोसे, दही जलेबी, लस्सी और चाट के लिए बहुत प्रसिद्ध है। आज हम इस लेख में प्रयागराज के कुछ प्रसिद्ध स्ट्रीट फूड्स और उनको परोसने वाले फ़ूड जॉइंट्स के बारे में बताएँगे। तो आइये नजर डालते हैं प्रयागराज के कुछ प्रसिद्ध स्ट्रीट फूड्स पर।

Update: 2023-08-18 07:10 GMT
Prayagraj Famous Street Foods (Image credit: social media)

Prayagraj Famous Street Food: प्रयागराज, जिसे पहले इलाहाबाद के नाम से जाना जाता था, भारत के सबसे पुराने और पवित्र शहरों में से एक है, जो अपने सांस्कृतिक, धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व के लिए जाना जाता है। प्रयागराज तीन प्रमुख नदियों- गंगा, यमुना और पौराणिक सरस्वती के संगम के लिए प्रसिद्ध है। यह शहर कुंभ मेले का आयोजन करता है, जो दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक समारोहों में से एक है, जो पूरे भारत और विदेशों से लाखों तीर्थयात्रियों को आकर्षित करता है।

प्रयागराज का प्राचीन काल से ही समृद्ध इतिहास रहा है। यह मुगल काल के दौरान एक प्रमुख शहर था और अपने प्रशासनिक और सांस्कृतिक महत्व के लिए जाना जाता था। यह शहर भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान भी एक महत्वपूर्ण केंद्र था, यहां नेहरू-प्रसाद समझौते और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पहले सत्र जैसी ऐतिहासिक घटनाएं हुईं।

बाकी बातों के अलावा प्रयागराज अपने स्ट्रीट फूड्स के लिए भी बहुत प्रसिद्ध है। यहाँ का छोला-समोसा, कचौरी और सब्जी, मुरमुरे, छोटे समोसे, दही जलेबी, लस्सी और चाट के लिए बहुत प्रसिद्ध है। आज हम इस लेख में प्रयागराज के कुछ प्रसिद्ध स्ट्रीट फूड्स और उनको परोसने वाले फ़ूड जॉइंट्स के बारे में बताएँगे। तो आइये नजर डालते हैं प्रयागराज के कुछ प्रसिद्ध स्ट्रीट फूड्स पर।

नेतराम मूलचंद एंड संस की कचौरी-सब्जी (Kachori and Sabzi at Netram Mulchand and Sons)

नेतराम मूलचंद एंड संस की कचौरी-सब्जी प्रयागराज में बहुत प्रसिद्ध है। यहाँ के स्थानीय लोगों की तो यह पहली पसंद है ही, यहाँ आने वाले टूरिस्ट भी इसका जायका जरूर लेते हैं। यहाँ की कचौरी उड़द दाल की बानी होती है जिसमे कुछ मसाले भरे होते हैं। कचौरी को शुद्ध देसी घी में तला जाता है। कचौरी को छोला और आलू की सब्जी के साथ परोसा जाता है।

सैनिक के छोले समोसे (Sainik Chole Samose)

सैनिक नाम से प्रसिद्ध फ़ूड जॉइंट प्रयागराज के अशोक नगर में स्थित है। यह अपने छोले और समोसे के लिए बहुत प्रसिद्ध है। इलाहाबाद की कोई भी भोजन यात्रा अशोक नगर में सैनिक के यहाँ गए बिना नहीं पूरी होती है। यहाँ के छोले समोसे बहुत ही स्वादिष्ट होते हैं। यहाँ पर समोसे को दही, इमली की चटनी, प्याज, धनिया, सेव और मसालेदार छोले के साथ परोसा जाता है। आमतौर पर लोग इसे सुबह के नाश्ते या शाम में स्नैक्स के रूप में कहते हैं। यहाँ आने वाले टूरिस्ट तो दिन भर इसका जाइका लेते रहते हैं।

राजा राम लस्सी वाला की लस्सी (Lassi at Raja Ram Lassi Waalaa)

गाढ़े, मलाईदार, स्वादिष्ट और ताज़ा दही से बनी, प्रयागराज की इस लस्सी का स्वाद निश्चित रूप से होना चाहिए। यहाँ लस्सी मिट्टी से बने कुल्हड़ में परोसी जाती है। राजा राम का लस्सी निस्संदेह इस मलाईदार व्यंजन का स्वाद लेने के लिए सबसे अच्छी जगह है आज भी यहाँ लस्सी हाथ से ही बनायीं जाती है। बताय जाता है कि यह दुकान 120 वर्षों पुरानी है। यह दुकान 18/36, लोकनाथ लेन, चौक, मालवीयनगर, प्रयागराज में स्थित है।

निराला का चाट (Chaat of Nirala)

लोकनाथ लेन (घंटाघर के पास), मालवीयनगर, प्रयागराज में स्थित निराला के चाट के स्वाद के बिना आपकी संगम नगरी की यात्रा अधूरी ही कही जाएगी। यहां की चाट लाजवाब होती है। यह दुकान वर्षों से चाट व्यंजन बना रही है और तब से यह लोकनाथ लेन की एक पहचान बन गई है। यहाँ पर सभी चीज़ें जैसे 'दही-सोंठ के बताशे', पापड़ी चाट और फुल्के देसी घी से बनाये जाते हैं। स्थानीय लोगों के साथ-साथ यहाँ की चाट क आनंद टूरिस्ट भी खूब उठाते हैं।

हीरा हलवाई के गुलाब जामुन (Gulab Jamun at Heera Halwai)

हीरा हलवाई की दुकान गुल्टी नंबर 4, महर्षि दयानंद मार्ग, सिविल लाइन्स में स्थित है। अगर आपको प्रयागराज में कुछ मीठा खाना हो तो यह दुकान एकदम परफेक्ट है। यहाँ के गुलाब जामुन बिलकुल नरम और स्पंजी होते हैं। इन्हे ताजे दूध से बनाया जाता है। आप कभी भी जाएँ इस दुकान पर आपको गुलाब जामुन एक दम ताज़ा और स्वादिष्ट ही मिलेगा।

Tags:    

Similar News