Mathura Banke Bihari Mandir: मौसम के साथ बदला बांके बिहारी मंदिर का समय, जानिए किस टाइम कर सकेंगे ठाकुर जी के दर्शन

Mathura Banke Bihari Mandir Visiting Time: भगवान श्रीकृष्ण के प्रेम में पड़ने के बाद कोई खुद को रोक ही नहीं पाता है। इसलिए ऐसा भी कहा जाता है कि जो कोई एक बार मथुरा आता है वह दोबारा खुद को यहां आने से रोक नहीं पाता है।

Update: 2023-03-13 19:08 GMT

Mathura Banke Bihari Mandir Visiting Time: उत्तर प्रदेश का मथुरा-वृंदावन एक ऐसा तीर्थ स्थल है, जहां भक्तों की भीड़ कभी कम नही होती है। हर साल या हर महिने नहीं बल्कि हर रोज यहां कई भक्त गिरधारी के दर्शन करने के लिए आते हैं। हफ्ते और दिनों में भी बल्कि हर दिन यहां भक्तों की लंबी-लंबी कतारें देखने को मिलती है। और हो भी क्यो न भगवान श्रीकृष्ण के प्रेम में पड़ने के बाद कोई खुद को रोक ही नहीं पाता है। इसलिए ऐसा भी कहा जाता है कि जो कोई एक बार मथुरा आता है वह दोबारा खुद को यहां आने से रोक नहीं पाता है।

इसी वजह श्रद्धालुओं के लिए मंदिर की व्यवस्था में बदलाव करवाए जाते रहे हैं। मंदिर में हर भक्त भगवान के दर्शन कर सके इसके लिए मंदिर की स्थिति कोक देखते हुए मंदिर खुलने के समय में बदलाव कर दिया गया है। अगर आप भी मथुरा घुमने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो एक बार जरूर जान लें कि किस समय आप ठाकुर जी के दर्शन कर पाएंगे।

मंदिर के समय में हुआ बदलाव​

यह तो सभी जानते हैं कि बदलते मौसम के अनुसार बांके बिहारी मंदिर के समय में भी परिवर्तन किया जाता है। अब गर्मी का मौसम शुरू होने के साथ ही मंदिर भी जल्दी खुलना शुरू हो जाएगा। नए समय के अनुसार आप सुबह 7:45 मंदिर के दर्शन करने जा सकते हैं, जिसके बाद सुबह 7:55 बांके बिहारी जी की श्रृंगार आरती की जाएगी। दोपहर 11 बजे ठाकुर को राजभोज करवाया जाएगा जिसके बार 11:55 पर राजभोज आरती के बाद बांके बिहारी जी के पट बंद कर दिए जाएंगे।

​यह रहेगा शाम का समय

यदि आप शाम में ठाकुर जी के दर्शन चाहते हैं तो आपको 5:30 बजे मंदिर में आना होगा। क्योंकि शाम 5:30 पर मंदिर के कपाट खोले जाएंगे और आप ठाकुर जी के दर्शन कर पाएंगे। रात को 8:30 बजे भगवान को शयन भोग भी लगाया जाएगा और फिर से 9:05 बजे भक्त फिर से गिरधारी के दर्शन पा सकते हैं। 9:25 पर मंदिर शयन आरती के साथ बंद हो जाएगा।

​गर्मियों में शुरू हुआ नया समय

बता दें कि गर्मी का मौसम आने की वजह से मंदिर के समय में परिवर्तन किया गया है। मंदिर में शुरू किया गया यह समय दिवाली और भैया दूज तक रहेगा, जिसके बाद मंदिर में फिर से सर्दियों का अलग समय जारी कर दिया जाएगा हर मौसम के अनुसार मंदिर के कपाट खुलने और बंद होने के समय में परिवर्तन किया जाता है।

कैसे पहुंचे बांके बिहारी मंदिर

बांके बिहारी मंदिर में गिरधारी की महिमा पाने के लिए देश के कोने-कोने से लोग आते हैं। जिसे देखते हुए कई तरह के रास्ते भी बना दिए गए हैं। दिल्ली तथा एनसीएआर में रहने वाले श्रद्धालू NH-2 के जरिए वृंदावन पहुंच सकते हैं। आगरा एक्सप्रेसवे से भी आप वृंदावन धाम पहुंच सकते हैं।

ट्रेन: मथुरा रेलवे स्टेशन देश के कई शहरों को आपस में जोड़ता है। यदि आप किसी भी दूसरे राज्य या शहर से आ रहे हैं, तो रेल का सफर आपके लिए काफी लाभदायक और सुविधाजनक हो सकता है।

Tags:    

Similar News