Varanasi Famous Cafes: वाराणसी में मिलेगा सबसे सस्ता और बढ़िया फूड, हैरी पॉटर थीम के साथ

Varanasi Famous Restaurants and Cafes: वाराणसी जितना अपने घाटों के लिए और साड़ी के लिए प्रसिद्ध है उतना ही ये अपने खाने के लिए भी मशहूर है।

Update: 2023-08-25 09:15 GMT
Varanasi Famous Restaurants and Cafes (Image Credit-Social Media)

Varanasi Famous Restaurants and Cafes: वाराणसी जितना अपने घाटों के लिए और साड़ी के लिए प्रसिद्ध है उतना ही ये अपने खाने के लिए भी मशहूर है। यहाँ आपको अलग अलग तरह का खाना मिल जायेगा जो आपको लाजवाब स्वाद देगा। यहाँ आपको स्ट्रीट फ़ूड से लेकर और भी कई तरह का खाना मिल जायेगा जो आपको कम दामों में और काफी उम्दा टेस्ट के साथ मिलेगा। साथ ही यहाँ का एम्बियंस भी काफी कमाल का है। आइये जानते हैं कहाँ है ये जगह और क्या क्या चीज़ें कितने प्राइज में उपलब्ध हैं।

हैरी पॉटर थीम के साथ मिलेगा लाजवाब स्नैक्स

वाराणसी में अगर आपको अपनी छोटी मोटी भूख़ मिटानी हो तो इसके लिए आप आ सकते हैं पहाड़िया ईपीएफओ काम्प्लेक्स के Rai's Cafe में जहाँ आपको कॉन्टिनेंटल खाना मिलेगा वो भी काफी अफ्फोर्डबल प्राइज में। यहाँ के एम्बियंस की बात करें तो आपको यहाँ पर हैरी पॉटर थीम के साथ सबसे सस्ता और बढ़िया स्नैक्स मिल जायेगा। यहाँ पर आपको कई तरह की कॉफ़ी, मैगी, कई तरह के स्नैक्स, चाय, सैंडविच, बर्गर, मोमोज़ और मॉटेल्स भी मिल जायेंगीं। यहाँ आने के बाद आपको लगेगा कि आप भी हैरी पॉटर की दुनिया का एक हिस्सा हैं और ऐसे में यहाँ बैठकर बढ़िया फ़ूड एन्जॉय करना भी आपको काफी पसंद आने वाला है।

आप यहाँ कई चीज़ें ट्राय कर सकते हैं साथ ही कोल्ड कॉफ़ी विद आइस क्रीम यहाँ की सबसे बढ़िया डिंक्स में से एक है। लोगों को ये जगह काफी ज़्यादा पसंद आ रही है और वो अपने फ्रेंड्स और फॅमिली के साथ आ रहे हैं। दोपहर के समय छोटी मोटी भूख के लिए ये एक ज़बरदस्त सलूशन है जिसमे आपको काफी कुछ मिलेगा। यहाँ के प्राइस भी काफी रीज़नबल हैं जो आपकी पॉकेट में फिट होगा और आपको यहाँ के खाने का टेस्ट भी काफी पसंद आएगा। लोग अपनी बर्थडे पार्टी के लिए भी यहाँ आ रहे हैं और हैरी पॉटर थीम का लुफ्त उठा रहे हैं।

तो आप भी आइये वाराणसी के पहाड़िया ईपीएफओ काम्प्लेक्स के पास स्थित Rai's Cafe में।

Tags:    

Similar News