इन पौधों को घर में लगाने से मच्छरों की एंट्री पर लगेगा बैन, मिले बीमारियों से चैन

Update: 2017-08-30 04:39 GMT
घर छोटा हो या बड़ा, जब तक एक-दो पौधे न लगे हों, उसकी खूबसूरती में चार चांद नहीं लगते। इसके साथ ही घर के वातावरण को साफ़ और शांतिपूर्ण रखने में पौधे काफी महत्त्व रखते

लखनऊ: घर छोटा हो या बड़ा, जब तक एक-दो पौधे न लगे हों, उसकी खूबसूरती में चार चांद नहीं लगते। इसके साथ ही घर के वातावरण को साफ़ और शांतिपूर्ण रखने में पौधे काफी महत्त्व रखते हैं, तो वहीं कुछ लोगों को बागवानी करना पसंद होता है। कहते हैं कि हरे पौधे घर में ना केवल पॉजिटिव एनर्जी लाते हैं, बल्कि आंखों के लिए भी काफी अच्छे माने जाते हैं।

इसके लिए लोग घर की छत, लॉन, किचेन या फिर घर के बाहर सुंदर-सुंदर कैक्टस, शो प्लांट और मनी प्लांट जैसे

पौधे सजाते हैं। पर कई बार पौधों की वजह से घर में मच्छरों की भरमार हो जाती है। लेकिन अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि हम आपको कुछ ऐसे पौधों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें घर में लगाने से मच्छरों की एंट्री पर बैन लगा सकती हैं।

इन पौधों को लगाने से घर की सुंदरता तो बढ़ती ही है है, साथ ही मच्छर और उनकी बीमारी से भी बचाव होता है। बता दें कि हमारे इकोसिस्टम में कई पौधे कार्निवोरस होते हैं। ये पौधे अपना भोजन प्राप्त करने के लिए कीड़े-मकोड़ों को अपना शिकार बनाते हैं। अगर आप इन्हें घर में लगाते हैं, तो घर से मच्छरों और कीड़ों-मकोड़ों को भगाने में आसानी रहती है।

विनस फ्लाइट्रैप: इन पौधों को सबसे कम देखभाल की जरूरत होती है। इन पौधों को पानी से भरे एक ट्रे में भी उगाया जा सकता है। जब भी कोई कीड़ा इन पौधों की तरफ अट्रैक्ट होते हैं। विनस फ्लाइट्रैप तुरंत इन्हें अपने पत्तों की चपेट में ले लेता है। ध्यान रहे कि इन पौधों को पानी हर रोज मिले।

आगे की स्लाइड में जानिए ऐसे ही और भी प्लांट्स के बारे में

पिचर प्लांट: ये पौधे ज्यादातर दलदली या नमी वाली जगहों में उगते हैं। इनका आकार घड़े की तरह होता है। पिचर प्लांट अपने रंगीन ढक्कनों से कीड़े-मकोड़ों को अट्रैक्ट करते हैं। कीड़े-मकोड़े प्लांट की घट की चिकनी लेयर से फिसलते हुए अंदर की ओर चले जाते हैं और ख़त्म हो जाते हैं।

कैटनिप: कीड़े मारने वाली दवाईयों में कैटनिप का यूज किया जाता है। इन पौधों को घर में लगाने से मच्छर नहीं आएंगे।

बटरवर्ट: बटरवर्ट आपके घर में नमी बनाए रखने में हेल्प करते हैं। इन पौधों को हलकी धूप और छांव में रखा जाता है। इन पौधों के पत्तों से निकलने वाला म्यूकस छोटे कीड़े-मकोड़ों को अपनी ओर अट्रैक्ट करता है और उन्हें मार गिराता है।

सारसेनिया: ये खासकर तटवर्ती क्षेत्रों में पाए जाते हैं। ये कीट पतंगों को अपनी ओर अट्रैक्ट करते हैं और इन्हें अपनी लेयर से चिपका लेते हैं। चिपक जाने के बाद ये कीड़े-मकोड़े इन पौधों से निकल नहीं पाते।

तो अगर आप भी चाहते हैं कि कीड़े-मकोड़े दूर रहें, तो जल्द ही इन पौधों को लगाएं। मच्छरों और उनसे होने वाली बीमारियों से बचाव भी करें।

 

 

Tags:    

Similar News