पृथ्वी के पास से गुजरी मुसीबत, टला बड़ा हादसा, जानें Asteroid 2001 FO32 के बारे में

बीती रात पृथ्वी अंतरिक्ष से आ रही एक बड़ी मुसीबत से बच गई। ये इस साल का सबसे बड़ा एस्टेरॉयड था। इस एस्टेरॉयड का नाम 2001 FO32 है।

Update: 2021-03-22 05:31 GMT
Asteroid 2001 FO32: पृथ्वी के बेहद पास से निकल गया विशाल एस्टेरॉयड, टल गया बड़ा खतरा

नई दिल्ली: बीती रात पृथ्वी अंतरिक्ष से आ रही एक बड़ी मुसीबत से बच गई। ये इस साल का सबसे बड़ा एस्टेरॉयड था। इस एस्टेरॉयड का नाम 2001 FO32 है। यह रविवार की रात धरती के बगल से 1.24 किलोमीट प्रति घंटा की रफ्तार से निकला था। यानी 34.44 किलोमीटर प्रति सेकेंड की स्पीड। इसकी गति ही इसके सामने आने वाले किसी ग्रह या वस्तु पर तबाही लाने के लिए काफी है।

ये भी पढ़ें: लाशें बिछा रही सेना: ताबड़तोड़ चल रही गोलियां, कांप उठा हर आतंकी, अब तक 4 ढेर

धरती से 20 लाख किलोमीटर दूर से निकल गया

एस्टेरॉयड 2001 FO32 बीती रात करीब 9 बजे के आसपास धरती से 20 लाख किलोमीटर दूर से निकला। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के मुताबिक 2230 फीट से ज्यादा चौड़ाई वाले इस एस्टेरॉयड से कोई खतरा नहीं था। नासा के वैज्ञानिकों का दावा है कि इसकी इतनी अधिक गति के पीछे इसकी ऑर्बिट है। ये जिस ऑर्बिट में घूम रहा है उसमें सूर्य की ताकत इसे ज्यादा मिल रही है। यह धरती की तरफ 39 डिग्री झुका हुआ था। इसके इस झुकाव की वजह से यह सूर्य के ज्यादा नजदीक पहुंच जाता है। इतना नजदीक जितना बुध ग्रह भी नहीं है।

सांकेतिक फोटो

वैज्ञानिकों के मुताबिक एस्टेरॉयड 2001 FO32 को सूर्य का एक चक्कर लगाने में करीब 810 दिन लगते है। यानी धरती के हिसाब से करीब दो साल का समय। कई सदियों से यह सूर्य का चक्कर लगा रहा है, लेकिन इसने आज तक कभी भी धरती की तरफ किसी तरह के खतरे का कोई आशंका नहीं दिखाई। इसके बारे में 20 साल पहले पता चला था। तब से लगातार इसकी निगरानी की जा रही है।

सांकेतिक फोटो

ये भी पढ़ें: कोरोना का कहर: सरकार का बड़ा फैसला, बंद हुए स्कूल-कॉलेज और आंगनबाड़ी केंद्र

सेंटर फॉर नीयर अर्थ ऑब्जेक्ट्स के निदेशक ने भरोसा दिलाया था कि इस बात की कोई उम्मीद नहीं है कि Asteroid 2001FO32 कभी भी धरती के नजदीक गुजरेगा। क्योंकि वह 20 लाख किलोमीटर की दूरी से निकलेगा। मामूली अंतर दिखाई पड़ सकता है, लेकिन इससे पृथ्वी को खतरा नहीं है।

Tags:    

Similar News