खूबसूरत पाकिस्तानी कुड़ियां: भारतीय लड़के हैं निशाने पर, ये है बड़ी वजह

पाकिस्तान में हर पत्नी का ये फ़र्ज़ होता है कि अपनी कोई भी समस्या पति को न बताए, वरना वो नाराज़ हो जाएगा। आपका ये फ़र्ज़ है कि अपने पति को खुश रखें, चाहे खुद कितनी ही परेशानी में रहे।

Update: 2020-07-10 12:35 GMT

नई दिल्ली: पाकिस्तान में आम पाकिस्तानियों की जिंदगी हमेशा आतंकियों के साए में ही गुजरती है। वहां के नागरिक अपनी निजी जिंदगी को लेकर हमेशा खतरा महसूस करते हैं । इस बात का खुलासा कई सर्वे में हो भी चुका है कि हर पाकिस्तानी लड़की एक भारतीय लड़के से ही शादी करना चाहती है।

पाकिस्तानी लड़कियां बेहद खूबसूरत भी होती हैं। वह अपने सपनों का राजकुमार किसी हिन्दुस्तानी लड़के को ही बनाना चाहती हैं। आखिर ऐसा क्यों आईये इसके बारे में जानते हैं कुछ और बातें।

पति का व्यवहार

पाकिस्तान में हर पत्नी का ये फ़र्ज़ होता है कि अपनी कोई भी समस्या पति को न बताए, वरना वो नाराज़ हो जाएगा। आपका ये फ़र्ज़ है कि अपने पति को खुश रखें, चाहे खुद कितनी ही परेशानी में रहे। जब पाकिस्तान की लड़कियां भारत की फिल्मों में प्यार करने वाला पति देखती हैं तो उन्हें अपने पाकिस्तानी होने पर पछतावा होता है।

कैसी हैं सासू मां

जहां भारतीय माएँ लाड प्यार करने वाली होती हैं वहीं पाकिस्तानी सास किसी इम्तिहान से कम नहीं होतीं है। भारत की कुछ सासे भी सख्त हो सकती हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि पाकिस्तान की सास रोज बहू से पैर दबवाना और अपने बेटे के सामने उसे बेइज्जत करना अपना अधिकार समझती हैं।

ये भी देखें: होगा बड़ा हमला: ताक पर लगे हैं नेता-मंत्री, पाकिस्तान से अलर्ट हुआ भारत

दहेज़ के कारण, लड़कियां शादी के नाम से डरती हैं

हिन्दुस्तान में भी दहेज़ की परंपरा अभी पूर्ण तौर पर खत्म नहीं हुई है लेकिन पाकिस्तान के मुकाबले तो ये कुछ भी नहीं है। वहां लड़की वालों को इतना दहेज़ देना पड़ता है कि लड़कियां शादी के नाम से ही डर जाती हैं। कई बार तो ऐसा भी होता है कि शादी के बहोत सालों बाद पति को अपना दहेज़ कम लगा और तलाक देकर पत्नी को घर से बेदखल कर दिया।

भारतीय लड़कों की शिक्षा और उनकी सोच

भारत के युवा जहां अमरीका और कई अन्य देशों में जाकर बड़े पदों पर काम कर रहे हैं, वहीं एक पाकिस्तानी या तो किसी के घर का नौकर बनेगा या तो फिर टैक्सी चलाएगा। विभिन्न आतंकी हमलों के बाद अधिकतर देश पाकिस्तानियों को वीजा देने में भी बहुत आनाकानी करने लगे हैं। और अगर वीजा मिल भी जाए तो जिस किसी के पास पाकिस्तान का पासपोर्ट होता है, उसे दूसरे देश की सुरक्षा एजेंसियां शक की निगाह से देखती हैं। यही वजह होती है कि विदेश में रहने वाली ज्यादातर पाकिस्तानी लड़कियां भारतीय लड़कों को अपना दिल दे बैठती हैं।

ये भी देखें: 12th का रिजल्ट जारी: 96.84 फीसदी बच्चे हुए पास, जानें क्या है इस बार खास

परिवार को लेकर पति की सोच

पाकिस्तान की आम जनता अब समय-समय पर वहां के रीति-रिवाजों और तानाशाह सरकारों का विरोध करती रहती है। वहां के लोगों को भारतीय रहन-सहन और यहां के पारवारिक रीति-रिवाजों को पसंद करते हैं।

पाकिस्तान में निकाह के बाद पत्नी को एक निर्जीव वस्तु की तरह देखा जाता है, जो सिर्फ बच्चे पैदा करने की मशीन भर है। वहां ये आम तौर पर देखा जाता है कि 25 वर्ष की लड़की 5 बच्चों की मां है।

Tags:    

Similar News