WOW: बात-बात पर रोने की आदत तो नहीं है इसके लिए शरमाने की जरूरत

Update: 2017-12-02 08:38 GMT

जयपुर: अक्सर आप बात बात पर लोगों रोते देखते होंगे। अगर लड़का रोएं, तो कहते है कि पागल है लड़के कभी रोते नहीं है। वहीं लड़कियों के रोने पर उन्हें चुप कराया जाता है। इमोशनल कहा जाता है। यहां तक की उनका नाम 'क्राई बेबी' रख देते है। माना जाता है कि जो लोग रोते है वह दिल से कमजोर होते है। समाज उसे कमजोर मानता है, लेकिन यह बिल्कुल गलत है। हर बात पर रोते है तो ये गुण है

यह भी पढ़ें...HEALTH TIPS: कमर दर्द में कारगर है ये उपाय, जरूर अपनाएं

*जो लोग रोते है, वो औरों से भवानात्मक रुप से अच्छे होते है। साथ ही जो लोग रोते है उनक स्वभाव बेमिसाल होता है। अगर आपको बात-बात रोने की आदत है तो शर्माने की जरुरत नहीं। यह एक अच्छा गुण है। जो लोग रोते है कैसा होता है उनके गुण।

*जो लोग रोते हैं उन्हें कभी भी कमजोर न समझें, यह लोग ये नहीं सोचते हैं कि दूसरे के सामने रोने से वो लोग क्या कहेंगे। न ही वह खुद को कमजोर मानते हैं। उनके रोने को लेकर लोग क्या कहेगे इसके बारें में कोई परवाह नहीं है। जो कि एक अच्छी आदत है।

*कहते हैं कि रोना तनाव को भगाने का अच्छा तरीका है। अगर तनाव में है और उससे नहीं निकल पाएं, तो अंदर निगेटिव चीजें ज्यादा आने लगती है। जिसके कारण कई बीमारियों की चपेट में आ जाते है। इसलिए बेहतर है कि तनाव से बचने के लिए थोड़ा रो लें। जिससे दिल हल्का हो जाएं।

 

यह भी पढ़ें...आपको है घूमना पसंद तो जानिए जीवन में होते हैं सफल या असफल

*जो लोग थोड़ा इमोशनल होते है। वह एक अच्छे दोस्त साबित होते है, क्योंकि यह दूसरों की भावनाओं को भी समझते हैं और उनकी कद्र करते है। जिसके कारण यह दूसरें की भावनाओं को आसानी से समझ लेते है।

*इमोशनल इंटेलिजेंस या इमोशनल कोशेंट जिसे ईक्यू भी कहते हैं। आज के समय में इसे किसी ओर ही नजरिए से तौला जाने लगा है। माना जाता है कि अगर कोई दुख है, तो साथ देने के लिए रोना पड़ेगा। जो कि एक अच्छा रिस्पॉंस देता है। ऐसे लोग जरुर इसमें खरे उतरते है।

*हालांकि कई बार बहुत ज्यादा रोना सेहत के लिए बुरा भी हो सकता है। अगर जरा-जरा सी बात पर बार-बार रोना आता है, तो इसका मतलब कुछ गलत है। ऐसे में किसी एक्सपर्ट की जरुर सलाह लें। जिससे कि आगे चलकर कोई समस्या न हो।

Tags:    

Similar News