कितनी भी दुल्हन देख लो, दिल को भाएगा इंडियन ब्राइडल लुक

Update: 2016-07-23 12:24 GMT

लखनऊ: दुनिया को कोई भी कोना हो लड़के-लड़की की शादी जरूर होती है और दूल्हा-दुल्हन चाहे किसी भी देश के क्यों ना हो, उनका अपनी शादी में खूबसूरत दिखना तो बनता है। जहां इंडिया में शादी के मौके पर दुल्हन का सोलह श्रृंगार किया जाता है तो वहीं और देशों की दुल्हन के मेकअप और शादी के जोड़े की बात करें तो वो इंडिया से बिल्कुल अलग होती है, जो भी दुल्हन के लिए शादी उसकी जिंदगी का खास पल होता है और इस पल में औरों से अलग दिखना उसका हक बनता है।

दुल्हन के परिधान उसके देश के कल्चर के अनुसार होते है। दुल्हन को हर देश में अलग-अलग ढंग से सजाया जाता है। कुछ देशों में शादी के दौरान दुल्हन को व्हाइट कलर की ड्रेस पहनाई जाती है तो कुछ देशों में दुल्हन को एकदम ट्रेडिनशनल स्टाइल फ्लो किया जाता है।

कही दुल्हन लाल जोड़े में तो कहीं सफेद, कही सिंपल तो कही चेहरे पर पेंट लगाती है। कई देशों की दुल्हनें अपने चेहरे और हाथों पर पेंट करती हैं, कुछ घूंघट और गहनों में छिप जाती हैं। देश के कल्चर के अनुसार शादी की रीति लिए अलग-अलग हैं।

गोरा क्षेत्र की दुल्हन

गोरानी लोग धर्म से मुस्लिम होते हैं, लेकिन उनके रीति-रिवाज़ पैगन( Pagan) कल्चर से मिलता है।हैं. दुल्हन को सफ़ेद घोड़े पर लाया जाता है। घोड़े पर ख़ास तरह से सजाया गया छाता लगा होता है।

पारंपरिक परिधान

रोमन दुल्हन देखने में जितनी सुंदर दिखती है। उतनी ही दुल्हन के ड्रेस में दिखती है। इन शादियों में शादी के लिए एक ख़ास झंडा बनाया जाता है। शादी दूल्हा-दुल्हन के पैरेंट्स की सहमति से करती है।

लाल रंग में लिपटी रहती दुल्हन

चीन में लाल रंग को सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। ये बुरी शक्तियों को भी दूर रखता है, इसलिए चीनी शादी में दुल्हन लाल ड्रेस पहनती है।

याकन दुल्हन का रंगा फेस

यहां शादियों में शादियों में दूल्हा-दुल्हन अपने चेहरे को रंग दिया जाता है। ये यहां की परंपरा है। आप सोचते होंगे कैसा लगेगा पेंट किया चेहरा तो हम कहेंगे यहां की दुल्हन को देखकर वाह करेंगे।

मात्यो (Matyo )दुल्हन

हंगेरियन शादी में दुल्हन फूलों की कढ़ाई वाली ड्रेस पहनती हैं। दुल्हनों को एक खास हेड ड्रेस भी पहनाई जाती है।

चमकदार रंगों से सजी दुल्हन

नाइजीरिया में 500 से अधिक भाषाएं बोली जाती हैं। मतलब ये बड़ा देश है इसके अलग-अलग प्रांत में इंडिया की तरह ही अलग-अलग परिधान है लेकिन जो भी दुल्हन जी ब्यूटी फुल लगती है और सबको चुल करती है। यहां की दुल्हनें चमकदार रंगों के कपड़े पहनती हैं. वो एक हेड टाई भी पहनती हैं, जिसे गेले(Gele) कहा जाता है।

एक-सा दिखता दूल्हा-दुल्हन

घाना एक ऐसा देश है जहां की शादियां बहुत रंगीन होती है। वहां रंग-बिरंगी दुल्हन दिखती है। हर परिवार का अपना क्लोथ पैटर्नस(Cloth Pattern) होता है, जिससे मिलते-जुलते कपड़े दूल्हा-दुल्हन के लिए बनवाए जाते हैं।

डील में दिखता जोड़ा

मंगोलियन शादी में दूल्हा-दुल्हन डील का परिधान ही बहुत अजीब होत डील(Deel) कहते हैं। इस लिबास में अगर दुल्हन को देखेंगे तो आंखे खुली रह जाएगी।

किमोनो में जापानी दुल्हन परी की तरह

जापानी दुल्हन सफ़ेद किमोनो (Kimono) में बहुत खूबसूरत लगती है। वे आसमान से उतरी किसी परी से कम नहीं लगती है। सफ़ेद रंग पवित्रता का प्रतीक है। शादी की रस्मों के बाद दुल्हन लाल रंग की ड्रेस (Kimono) पहनती है, ये सौभाग्य का प्रतीक होता है।

दुल्हन सौकेले पहनती है

कज़ाकिस्तान की दुल्हन सौकेले (Saukele)नाम का परिधान पहनती है। वहां लड़कियों के लिए शादी से बहुत पहले ही सौकेले ( Saukele )बनवा लिया जाता है। शादी के बाद कुछ दिन तक उन्हें हैसे ही परिधान पहनने होते है।

खानदानी घाघरा से

स्कॉटिश शादी में दूल्हा खानदानी घाघरा पहनता है। रस्मों के बाद दुल्हन भी इस घाघरे से मिलती-जुलती शौल पहनती है। सबकी नजरें उन्हीं पर टिकती है। इनकी शादियों के पारंपरिक परिधान रंग-बिरंगे होते हैं. वहां भी शादियां धूम-धाम से होती हैं जिनमें खूब नाच-गाना होता है।

सबसे जुदा 16श्रृंगार के साथ सजी इंडियन दुल्हन

इंडियन दुल्हन जहां लाल- गुलाबी परिधान में गहनों से लदी होती है। यहां भी अलग- अलग राज्यों में दुल्हन के अलग अंदाज देखने को मिलते है।

पारंपरिक नार्वे की दुल्हन

नार्वे की पारंपरिक शादी में पहने जाने वाले परिधान को बांड कहते हैं। इस ड्रेस को वो यहां होने वाले अन्य उत्सवों में भी पहनती हैं। दुनिया के अलग-अलग देशों की दुल्हनों को देख कर कहा जा सकता है कि हमारे देश की दुल्हन और उनके ड्रेस की कोई मिसाल नहीं, जो देखने में खूबसूरत और लाजवाब होती है। जिस दुनिया की निगाह आकर टिक जाती है।

Tags:    

Similar News