फेसबुक मैसेंजर से कर सकते हैं पैसे ट्रांसफर, जान सकते हैं रियल लोकेशन?

Update: 2018-02-12 04:25 GMT

 

इसके अलावा आप एक फीचर के जरिए अपने दोस्त रिलेटिव को बता सकते हैं कि रियल टाइम में कहां है। इसके लिए आपको महज लोकेशन आइकन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद मोर आइकन पर क्लिक कर के अपनी लोकेशन को सेलेक्ट करना होगा। अपनी लोकेशन को 60 मिनट के लिए शेयर कर सकते हैं। इसे कभी भी स्टॉप भी किया जा सकता है। इसके साथ ही ईटा का भी अनुमान लगा सकते हैं। यानि आपको किसी किसी व्यक्ति की लोकेशन तक पहुंचने में कितना समय लगेगा, इसका अनुमान पहले ही हो जाएगा। इसके लिए जिस व्यक्ति तक पहुंचना चाहते हैं उसकी लोकेशन शेयरिंग ऑन रखनी होगी।

यह एक वेलकम एडिशन है। यह आपके लिए तब ज्यादा मददगार साबित होगा, जब आप किसी नए शहर में हैं और आप चाहतें है कि आप गुम ना हो जाएं। इसके साथ ही माता-पिता अपने बच्चों पर नजर रखने के लिए भी इस फीचर को इस्तेमाल कर सकते हैं।

Tags:    

Similar News