इनसे पीछे है गतिमान एक्सप्रेस, ये हैं वर्ल्ड की फाइव फास्टेस्ट ट्रेनें

Update: 2016-04-05 08:32 GMT

लखनऊ: रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने मंगलवार को देश की पहली सेमी हाईस्पीड ट्रेन को हजरत निजामुद्दीन स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह देश की सबसे तेज ट्रेन है, जिसकी रफ्तार 160 किमी प्रति घंटा है। आइए जानते हैं दुनिया की पांच सबसे तेज ट्रेनें कौन सी हैं और ये कहां चलती हैं।

दुनिया की सबसे तेज ट्रेन

-दुनिया की सबसे तेज ट्रेन चीन में चलती है इससे पहले ये खिताब जापान के नाम था।

-शंघाई मालगेव ट्रेन की टॉप स्पीड 431 किमी प्रतिघंटा है जो अपने आप में एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है।

-दुनिया की दूसरी सबसे तेज ट्रेन भी चीन की सरजमी पर दौड़ती है।

यह भी पढ़ें... गतिमान का पहला सफ़र पूरा, जेटली ने रेल मंत्री और देशवासियों को दी बधाई

-गुआंगझू और वुआहन के बीच चलने वाली ये ट्रेन 350 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से भागती है।

-इन दोनों शहरों के बीच की दूरी तकरीबन 1069 किमी है जो ये ट्रेन केवल 3 घंटे में पूरा करती है।

-अगर ये ट्रेन दिल्ली-मुंबई के बीच चल जाए तो ये सफर 4 घंटे में पूरा हो जाएगा।

यह भी पढ़ें... पत्रकारों की वजह से देर से चली गतिमान एक्सप्रेस, 100 मिनट में पहुंची

-दक्षिण कोरिया में चलने वाली कोरिया ट्रेन एक्सप्रेस भी दुनिया की सबसे तेज ट्रेनों में से एक है।

-इस ट्रेन की अधिकतम गति 350 किमी प्रतिघंटा है।

-कोरियन ट्रेनों के मॉडल जापानी बुलेट ट्रेनों पर आधारित हैं।

-जबकि इसकी टेक्नोलॉजी फ्रांसीसी है।

-ताईवान की हाईस्पीड ट्रेन भी दुनिया की तेज ट्रेनों में शुमार हैं।

-ये ट्रेन 335 किमी प्रतिघंटे की स्पीड से दौड़ लगाती है।

-यह ट्रेन ताइवान की राजधानी ताइपेई और कोहसंग के बीच चलती है।

Tags:    

Similar News