अंबानी परिवार के रंग में रंगे बॉलीवुड सितारे, यहां देखें तस्वीरें

अभी रंगों के त्यौहार होली को तीन दिन बाकी है, लेकिन होली का सेलिब्रेशन शुरू हो गया है। मथुरा, बरसाने से लेकर मुंबई तक और आम आदमी से लेकर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने होली मानना शुरू कर दिया है।

Update: 2020-03-07 07:19 GMT

मुंबई: अभी रंगों के त्यौहार होली को तीन दिन बाकी है, लेकिन होली का सेलिब्रेशन शुरू हो गया है। मथुरा, बरसाने से लेकर मुंबई तक और आम आदमी से लेकर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने होली मानना शुरू कर दिया है। भारत के उद्योगपति मुकेश अंबानी की बेटिया ईशा अंबानी ने अपने घर में होली पार्टी का आयोजन किया था, जिसमें कई बॉलीवुड के बहुत से स्ट्रास शामिल हुए थे। ऐसे में देखते हैं कि आखिर अंबानी फैमिली की पार्टी कैसी होती है...

Full View

ये भी पढ़ें:चर्चित पहलू खान मॉब लिंचिंग केस: 2 नाबालिग दोषी करार, जानिए पूरा मामला

Full View

Full View

Full View

Full View

Full View

Full View

पार्टी में बॉलीवुड की कई हस्तियां शामिल हुई थीं, जिन्होंने पार्टी में जमकर सेलिब्रेट किया। जहां प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस, कटरीना कैफ, विक्की कौशल सहित कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज शामिल हुए है। पार्टी की फोटोज और वीडियोस सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। इस बार देशी गर्ल के साथ उनके पति निक जोनस भी भारत आए हुए हैं और उन्होंने होली सेलिब्रेट किया। निक होली खेलकर काफी खुश हैं और उन्होंने अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट भी की है।

Full View

निक ने प्रियंका और कटरीना के साथ शेयर की तस्वीर

निक ने प्रियंका और कटरीना के साथ होली के रंगों में रंगे फोटो शेयर की। फोटो शेयर करते हुए निक ने लिखा- मेरी पहली होली (पांच दिन पहले)। अपने दूसरे घर भारत में शानदार लोगों के साथ सेलिब्रेशन में बहुत मजा आया। निक ने पहली बार होली खेली है। फोटोज देखकर लग रहा है निक होली खेलकर काफी खुश हैं। एक तस्वीर में प्रिंयका और निक साथ में दिखाई दे रहे हैं और वो कलर में रंगे हुए हैं। वहीं, एक तस्वीर में निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा के साथ कैटरीना कैफ भी नजर आ रही हैं। अब ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। वहीं, कई तस्वीरों में दिख रहा है कि बॉलीवुड सेलेब्स रंग लगाए हुए दिखाई दे रहे हैं, जिसमें जैकलीन फर्णांडीस, डायना पेंटी आदि शामिल हैं।

Full View

ये भी पढ़ें:Live: जन औषधि दिवस पर पीएम मोदी 900 केंद्रों को कर रहे संबोधित

Full View

इस पार्टी में प्रियंका चोपड़ा व्हाइट कलर के सूट में निक के साथ पहुंची थी। प्रियंका के साथ उनकी मां और भाई सिद्धार्थ भी पार्टी में शरीक हुए थे। वहीं वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा नेटफ्लिक्स की फिल्म द व्हाइट टाइगर में राजकुमार राव के साथ नजर आने वाली है। वह आखिरी बार फरहान अख्तर के साथ फिल्म द स्काइ इज पिंक में नजर आई थीं।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News