नेल पेंट लगाने के बाद भूलकर भी ना करें ये काम, जानें 'TIPS'

Update: 2016-08-04 11:07 GMT

लखनऊ: लड़कियों के मेकअप की बात हो तो हजार बातें और कई आइटम सामने आ जाते हैं। वैसे भी सोलह श्रृंगार जो लड़कियों का गहना होता है। खूबसूरत दिखना उनका हक।

मेकअप के साथ उनका पुराना रिश्ता होता है। कभी आंखों की तो कभी चेहरे, कभी बाल, तो कभी नेल को सजाना संवारना इनकी आदत में शुमार होता है। ज्यादातर लड़कियों को अपने नाखूनों को बढ़ाना और उसे सजाना अच्छा लगता है।

अगर आपको मालूम नहीं तो हम बता दें कि हर महिला को अपने नाखून को पेंट करना अच्छा लगता है। भले ही वो रोज ना नेल पेंट करें पर उसे लगाना अच्छा लगता है।

वैसे ज्यादातर महिलाएं अक्सर नेल पेंट लगाती है पर ये भी समस्या है कि वो जल्दी छूट जाता है। हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताएंगे जिससे अपनाकर आप लंबे समय तक अपने नेल पेंट को छूटने से बचा सकते है।

ये काम करने से बचें

जब आप नेल पेंट करती है तो उसके तुरंत बाद काम ना करने लगे। मसलन खाना बनाना वैगरह काम ना करने लगे। इससे एक तो आपका नेल पॉलिश खाने में जा सकता है दूसरा सुखने के लिए पूरा समय दें, और फिर देखें नेल पॉलिश हाथों की खूबसूरती को कैसे बढ़ाती है।

बर्तन धूलने से बचे

नेल पेंट करने के तुरंत बाद किचन में ना जाएं और बर्तनों को धोना, खाना बनाना , सब्जी काटने से बचना चाहिए, क्योंकि नेल पेंट तुरंत नहीं सुखती है। इसलिए नेल पॉलिश के अधिक समय तक टिके रहने के लिए इन कामों से थोड़ी देर की दूरी जरूरी होती है।

नहाने का बाद लगाएं

नेल पेंट करने के बाद नहाना नहीं चाहिए। इससे नेल पेंट खराब हो जाएगा। नेल पॉलिश को सुखने में मात्र 5 मिनट लगते है। ऐसे में आप 5 मिनट के बाद अच्छी सुखने पर ही नहाने जाएं।

ना धोएं कपड़े

नेल पेंट करने के बाद कपड़ों को धोने से बचे। अगर कपड़े धोना इतना ही जरूरी है तो आपको नेल पेंट लगाने से बचना चाहिए ।

नेल पेंट के बाद जल्द ना सोए

नाखूनों पर नेल पेंट लगाने के बाद सोना नहीं चाहिए, क्योंकि अगर सोने से नेलपेंट चादर या तकिए में लग सकते है। जिससे आपके नेल की खूबसूरती बिगड़ सकती है।

Tags:    

Similar News