अपने बच्चे के पसंदीदा रंग से जानिए उसका स्वभाव, तभी समझेंगे उसके दिल का राज

Update: 2017-02-28 10:31 GMT

लखनऊ: मनुष्य जब जन्म लेता है तब से ही अच्छे- खराब की पहचान कर लेता है। बच्चा जन्म लेते ही रंगों से खेलने लगता है। बच्चों के पसंदीदा रंग केवल उनकी खुशी ही नहीं, बल्कि उनके व्यक्तित्व को भी बयां करते हैं। रिसर्च में भी कई बार ये बात साफ हो चुकी है कि कैसे रंगों से आप या अपने बच्चों के व्यकितत्व को पहचान सकते हैं। जानते हैं रंगों के आधार पर बच्‍चे की व्यक्तित्व के बारे में

आगे पढ़ें...

 

जिन बच्चों के काला रंग पसंद होता है मजबूत इरादों वाले और अपने जीवन के लक्ष्यों को हासिल करने के लिए प्रतिबद्ध बच्चों का पसंदीदा रंग काला होता है। इस रंग को पसंद करने वाले बच्चे अपनी सोच को लेकर सख्त मिजाज होते हैं और किसी भी रेस को जीतने के लिए बड़ा कदम उठाने से शर्माते नहीं हैं। वे सुंदरता और कभी न खत्म होने वाली शैली पर अधिक विश्वास रखते हैं।

हरे रंग को पसंद करने वाले बच्चे आत्मविश्वास से भरे और आकर्षक व्यक्तित्व के होते हैं। वे किसी भी क्रम में आगे रहने के लिए अवसरों की तलाश करते हैं और किसी भी प्रकार की चुनौती का सामना करने से नहीं घबराते।

आगे पढ़ें...

 

पर्पल रंग पसंद करने वाले बच्चे मैत्रीपूर्ण व्यवहार रखने वाले और किसी भी माहौल में घुल-मिल जाने वाले बच्चों का पसंदीदा रंग पर्पल होता है। ऐसे बच्चों के प्रति हर किसी को लगाव होता है।

जो बच्चे लाल रंग को पसंद करने वाले है। वे बच्चे जीवन को भरपूर आनंद के साथ जीना पसंद करते हैं और उन्हें प्रकृति से बेहद प्यार होता है। बड़े कदम उठाने या फैसले लेने में वे हिचकिचाते नहीं है। ऐसे बच्‍चे हर पल एनर्जी और रोमांच से भरे रहते हैं।

आगे पढ़ें...

 

जिन बच्चों के नीला रंग पसंद होता है। वे बच्चे शांत स्वभाव के होते हैं और अपनी मंजिल को पाने के लिए वह बड़े रास्ते तय करना भी जानते हैं।

गुलाबी रंग खासकर लड़कियों को पसंद होता है।यह मासूमियत और प्रकृति से लगाव को दिखाता है। इस रंग को पसंद करने वाले बच्चे दान आदि कार्यो में रुचि रखते हैं।

पीला रंग को पसंद करने वाले बच्चे तर्कसंगत होते हैं और जीवन के प्रति अपनी सोच के साथ बने रहते हैं। ये बच्चे कल्पनाशील भी होते हैं.

 

Tags:    

Similar News