यहां सुहागरात के लिए बनता है खास पान,कीमत जानना चाहेंगे आप

Update: 2018-11-02 06:27 GMT

जयपुर: भारतीय लोगों कों खान-पान का शौकीन कहा जाता हैं और देश के खान-पान से जुडी कई बातें हैं, जो देश की संस्कृति के सम्मान में इजाफा करती हैं। इसी खान-पान में लजीज पान का भी महत्व माना जाता हैं, कई लोग तो ऐसे होते हैं जिन्हें भोजन के बाद पान जरूर चाहिए होता हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे पान के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी विशेषता और कीमत आपको हैरान कर देगी। जानते है इस अनोखे पान के बारे में।

लोग पान ब्रेथ या माउथ फ्रेशनर के हिसाब से खाते हैं लेकिन आयुर्वेदिक की दुनिया में पान को यौन शक्ति को बढ़ाने के लिए काफी बेहतर माना जाता है।आपने 10, 20, 500 या 1000 हजार रुपए तक के पान के बारे में तो जरूर सुना होगा या खाया भी होगा लेकिन कभी कोई आपसे 5 हजार रूपए का पान खाने का कहे तो शायद आप भी इसकी कीमत सुनकर हैरान हो जाएंगे। ये पान महाराष्ट्र के औरंगाबाद के तारा पान सेंटर में मिलता है और ये पान खास तौर से शादीशुदा जोड़ो के लिए ही होता है।

5 हजार रूपए के इस पान में कस्तूरी और केसर मिली होती है। इसके अलावा इसमें एक लिक्विड भी पड़ता है जो खास तौर से बंगाल से मंगवाया जाता है। इस पान का नाम 'कोहिनूर पान' है। पान बनाने वाले मोहम्मद सरफुद्दीन सिद्दीकी का कहना है कि इस पान को बनाने की रेसिपी सिर्फ उनके और उनकी मां के पास है। इसे ‘देसी वाइग्रा’ के नाम से भी जाना जाता है।

Tags:    

Similar News