बन गया 350 किलो का दुनिया सबसे बड़ा समोसा, आई 50 हजार रूपए की लागत

Update: 2016-07-12 05:41 GMT

[nextpage title="next" ]

350 किलो के समोसे के साथ टीम

गोरखपुर: महराजगंज में दुनिया के सबसे बड़े समोसे को बनाने का रिकॉर्ड पूरा हो गया है। जी हां, पूरे 50 हजार रुपयों की लागत से बना 350 किलो का यह समोसा महराजगंज में तैयार हो चूका है इसके बनने के साथ ही इंडिया के खाते में एक नया रिकॉर्ड जुड़ गया है। कहा जा रहा है कि यह अब तक का दुनिया का सबसे बड़ा समोसा है। बता दें कि दुनिया की सबसे बड़ी जलेबी के बाद यह दुनिया का सबसे बड़ा समोसा है और यह गोरखपुर मंडल के महराजगंज जिले में तैयार किया गया है।

यह भी पढ़ें...इंग्‍लैंड के बाद अब UP 350kg का समोसा बनाकर रचेगा इतिहास

आगे की स्लाइड में पढ़िए कितनी देर में बना ये समोसा

[/nextpage]

[nextpage title="next" ]

महराजगंज के सिसवा कस्बे के युवाओं ने करीब 12 घंटे के खड़े प्रयास के बाद विश्व का सबसे बड़ा समोसा तैयार कर दिया है। फिलहाल इसका आधिकारिक तौल होना बाकी है, लेकिन इसमें इस्तेमाल दो क्विंटल आलू, डेढ़ क्विंटल मैदा, 20 किग्रा डालडा घी, दो किग्रा मूंगफली का दाना तथा करीब 20 किग्रा अन्य सामग्री के आधार पर इसका वजन लगभग साढ़े 3 से 4 चार क्विंटल तक आंका जा रहा है।

आगे की स्लाइड में देखिए क्या है इसे बनाने के पीछे मकसद

[/nextpage]

[nextpage title="next" ]

इतना बड़ा समोसा बनाने वाली टीम के नायक रितेश सोनी के मुताबिक एक घंटे के अंदर समोसा का बाह्य आवरण दुरुस्त करते हुए प्रदर्शित कर दिया जाएगा। रितेश ने दावा किया कि यह अब तक का दुनिया का सबसे बड़ा समोसा है। सबसे बड़ा समोसा बनाने के पीछे उसकी मंशा महराजगंज जैसे पिछड़े और गरीबी से जूझते जिले की ओर केंद्र और राज्य सरकारों का ध्यान खींचना है। रितेश कहते हैं कि आजादी के इतने दिनों बाद भी यहां शिक्षा, चिकित्सा, परिवहन और पेयजल की समुचित व्यवस्था नहीं है।

आगे की स्लाइड में देखिए किसका टूटा है रिकॉर्ड

[/nextpage]

[nextpage title="next" ]

इससे पहले 2012 में इंग्लैण्ड के ब्रैडफोर्ड कॉलेज के छात्रों ने एक रेस्त्रां के सहयोग से 108.8 किग्रा का समोसा बनाया था। इसके पहले इतना बड़ा समोसा न होने के कारण इसे गिनीज बुक ऑफ द विश्व रिकार्ड में शामिल किया गया। करीब चार वर्ष बाद रितेश के नेतृत्व में महराजगंज के सिसवा के 12 युवाओं ने अपनी कठिन से इसे रिकार्ड को पीछे छोड़ दिया है। इसके लिए सिर्फ गिनीज बुक की प्रक्रिया शुरू होना शेष है।

आगे की स्लाइड में देखिए कितने लोगों ने मिलकर बनाया ये रिकॉर्ड

[/nextpage]

[nextpage title="next" ]

दुनिया का सबसे बड़ा समोसा बनाने वाले टीम के नायक रितेश सोनी इंटरमीडिएट की छात्र हैं, लेकिन वह परिवार की मदद करने के लिए सिसवा में चाट-समोसा की दूकान भी लगाते हैं। उनका सहयोग करने वाले विवेक मद्देशिया, रामानंद वर्मा, अभिषेक सोनी, नवीन तिवारी, गोपाल, कन्हैया वर्मा, नवीन मद्देशिय, राजेश वर्मा, भानु गुप्ता, किशन सोनी व दुर्गेश केसरी भी पढ़ाई के साथ छोटे छोटे काम करके परिवार की मदद करते हैं।

[/nextpage]

 

 

Tags:    

Similar News