शेर का हग डे: देख लोग हुए हैरान, वायरल हो रहा ये प्यारा वीडियो

यह वीडियो विदेश का है। एक शख्स ने इस बब्बर शेर को सर्कस में हो रहे दुर्व्यवहार से से निजात दिलाई है। जिससे शेर काफी खुश है और उस शख्स को गले लगाकर शुक्रिया अदा करता है।

Update: 2021-02-12 08:41 GMT
शेर का हग डे: देख लोग हुए हैरान, वायरल हो रहा ये प्यारा वीडियो

नई दिल्ली: वैसे तो जंगल में तमाम जानवर रहते हैं, लेकिन उन सभी जानवरों का राजा सिर्फ शेर ही होता है। ऐसा इस लिए नहीं कि शेर के दहाड़ से सिर्फ जानवर डरते हैं बल्कि इंसान भी इसके दहाड़ से सहम जाते हैं। हालांकि सोशल मीडिया पर एक ऐसा अनोखा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आप बोल उठेगें शेर के अदंर भी वफादारी होती है।

क्या है इस वीडियो में

अपने ट्विटर एकाउंट पर भारतीय वन सेवा के अधिकारी सुशांता नंद ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें जंगल के राजा शेर के साथ एक शख्स दिखाई दे रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि बब्बर शेर सलाखों के पीछे है लेकिन जब शेर उस शख्स को देखता है तो खुद को नहीं रोक पाता है। सलाखों के पीछे से ही शेर उछल कर उस व्यक्ति के करीब पहुंचने की कोशिश करता है।

यह भी पढ़ें: Twitter के होश ठिकाने: 97 प्रतिशत अकाउंट बंद, सरकार की सख्ती के बाद फैसला

शेर की यह हरकत देख वह शख्स सलाखों के इस पार से जोर-जोर से हाथ मारता है। तभी अचानक शेर अपने पंजों से उसे पकड़ लेता है और खुशी से उस व्यक्ति को गले लगाकर अपने प्यार का इजहार करता है। सबसे मजा तो तब आता है जब वह व्यक्ति भी बब्बर शेर को अपनी बांहों में जकड़ लेता है और उस खतरनाक शेर को चूमने लगता है। यह नजारा देख वहां के आस-पास के लोग हैरान हो जाते हैं।

देखें वीडियो-

Full View

आइए जानते हैं कहां का है यह वीडियो

यह वीडियो विदेश का बताया जा रहा है। जहां एक शख्स ने शेर को सर्कस से बचाया होता है। इस शख्स का नाम एना बताया जा रहा है। जिसने इस बब्बर शेर को सर्कस में हो रहे दुर्व्यवहार से से निजात दिलाई है। शेर को अब एक नया घर मिल गया है, जिससे खुश होकर बब्बर शेर उस शख्स को गले लगाकर शुक्रिया अदा करता है।

यह भी पढ़ें: Facebook का नया फीचर: यूजर्स को होगा फायदा, जानिए इसके बारे में

एना ने बताया कि "मुझे लगता है कि यह गले लगना मेरे लिए सबसे ईमानदार है" और सबसे क्रूर भी सबसे वफादार हो सकता है। इंसानों से भी बेहतर हो सकता है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर जोर-शोर से शेयर किया जा रहा है। लोग इस वीडियो को काफी ज्यादा प्यार दे रहे हैं।

श्वेता पांडेय

यह भी पढ़ें: क्रिकेट का वसीम जाफर विवाद, कुंबले-मनोज तिवारी क्यों बने ढाल

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News