मुस्लिम महिलाओं ने मनाई हनुमान जयंती, सुंदरकांड पाठ संग किया भंडारा

Update: 2016-04-22 17:15 GMT

आगरा: ताजनगरी में शुक्रवार को हिंदु-मुस्लिम एकता की बड़ी मिसाल देखने को मिली। मुस्लिम महिलाओं ने हनुमान जयंती मनाई। सुंदरकांड का पाठ किया और भंडारे का आयोजन किया।

-सुलहकुल की नगरी आगरा में हनुमान जयंती धूमधाम से मनाई गई।

-हिंदुओं के संग मुस्लिम समुदाय के लोगों ने हनुमान जयंती को एकता का पर्व बना दिया।

-मुस्लिम महिलाओं ने ना सिर्फ भंडारे में मदद की, बल्कि लोगों को प्रसाद भी बांटा।

एकता की मिसाल पेश करतीं महिलाएं

-थाना सिकंदरा के कैलाशपुरी निवासी मोनिका नाज खान और उनकी साथी मुस्लिम महिलाओं ने मंदिर में सुंदरकांड का पाठ भी किया।

-फरीदा, शन्नो, एन्जिल, अय्युम, एलिना ने कहा कि हमें सभी पर्व एक साथ मिलकर मनाना चाहिए।

-हम ईद लेकर होली तक हिंदू भाइयों के साथ मनाते हैं। इससे त्योहारी की खुशी दोगुनी हो जाती है।

Tags:    

Similar News