गलती से भी GOOGLE पर न सर्च करें यह 6 चीजें, वरना हो जाएगी बड़ी मुसीबत

Update: 2016-09-19 11:00 GMT

लखनऊ: आजकल तो बच्चे से लेकर बड़ों तक, किसी को भी किसी चीज का मतलब न पता हो या फिर कहीं जाना हो, तुरंत गूगल बाबा की शरण में चले जाते हैं। अपना फोन निकालकर तुरंत नेट ऑन करते हैं और अपना सॉल्यूशन ढूंढ लेते हैं। गूगल बाबा पर एजुकेशन, न्यूज़, नॉलेज व अवेयरनेस से जुड़ी हर एक चीज अवलेबल है। जिसे लोगों को काफी हेल्प मिलती है, लेकिन बहुत कम लोगों को पता है कि गूगल बाबा पर कुछ ऐसी भी चीजें होती हैं, जिन्हें ढूंढना भारी पड़ सकता है। इन्हें ढूंढना बड़ा रिस्क का काम है। कुछ लोग गूगल पर अजीबो-गरीब चीजें सर्च करने लगते हैं, जिसकी वजह से बाद में उन्हें काफी परेशानी होती है।

आगे की स्लाइड में जानिए चीजों के बारे में, जिन्हें गूगल पर नहीं सर्च करना चाहिए

1: लोकेशन की सर्च: अक्सर जब लोगों को कहीं ऐसी जगह जाना होता है, जिसके बारे में नहीं पता होता है, तो लोग वहां किसी से पूछने के बजाय उसे गूगल पर सर्च करना पसंद करते हैं। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि गूगल पर लोकेशन सर्च करना रिस्‍की होता है। जब भी आपक गूगल पर किसी लोकेशन के बारे में सर्च करते हैं, तो गूगल आपकी लोकेशन सर्च सेव कर लेता है। जिससे कोई भी कभी भी आपके होम टाउन से लेकर वर्कप्‍लेस तक की सारी पर्सनल जानकारियां आसानी से जुटा सकता है। ऐसे में कोशिश करनी चाहिए कि आपकी प्राइवेसी लीक न होने पाए।

आगे की स्लाइड में जानिए और क्या नहीं चाहिए सर्च करना

2: इनसिक्योरिटीज सर्च: गूगल पर जब कोई किसी तरह की इनसिक्योरिटी से जुड़ी चीजें सर्च करता है, तो सर्च करने वाले इंसान के पास उससे जुड़े एड आने शुरू हो जाते हैं। ऐसे में आप कोशिश करें कि इनसिक्योरिटीज से रिलेटेड कोई सर्च न करें। ताकि किसी एड के लिए आपको फॉलो भी न किया जा सके।

आगे की स्लाइड में जानिए किस बात की सर्चिंग पहुंचा सकती है आपको जेल

3: क्रिमिनल एक्टिविटीज सर्च: कुछ लोगों को अजीबो-गरीब चीजें सर्च करने का शौक होता है और कई बार वे इसकी चाहत में सस्पिशियस चीजें सर्च करने लगते हैं। लेकिन गूगल पर सस्पिशियस चीजें सर्च करना आपको परेशानी में डाल सकता है। आप जब ऐसा कुछ भी सर्च करते हैं, तो आपके द्वारा किया गया सर्च सेव हो जाता है। कई बार तो सस्‍पीशियस होने पर हो सकता है कि आप पर नजर भी रखी जा रही हो। ऐसे में आप पुलिस या सीआईडी वालों के चक्‍कर में फंस सकते हैं।

आगे की स्लाइड में जानिए और किन बातों से सतर्क

4: मेडिकल ड्रग्स सर्च: जब कोई इंसान गूगल पर बीमारी और मेडिसिन से जुड़ी कोई भी चीज सर्च करता है, तो ऐसा करने पर गूगल सारा डेटा थर्ड पार्टी को ट्रांसफर हो जाता है। इसके बाद फिर आपके पास उसी मेडिकल प्रॉब्‍लम और मेडिसिन से जुड़े एड आने लगते हैं। ऐसे में लीक हुई मेडिकल जानकारी क्रिमिनल वेबसाइट्स पर शेयर कर दी जाती है, जिससे बाद में आपको परेशानी हो सकती है।

आगे की स्लाइड में जानिए किन चीजों से बरतें सतर्कता

5. ईमेल एड्रेस सर्च: ईमेल एड्रेस में यूजर की हर एक जरूरी चीज होती है। जॉब से लेकर बैंक एकाउंट आदि की सारी इनफार्मेशन इसमें होती है। ऐसे में इसको गलती से भी गूगल पर सर्च न करें। ईमेल एड्रेस सर्च करने पर कई बार अकाउंट हैक होने के साथ पासवर्ड तक लीक हो जाते हैं।

आगे की स्लाइड में जानिए किन चीजों की सर्च से बचें

6: आइडेंटिडी पर सर्च: जो लोग गूगल पर ज्यादा एक्टिव रहते हैं, उनका गूगल पर हर एक डेटा सेव होता है। जिससे वह यूजर्स की सर्च के अनुसार उसकी आइडेंटिडी पता करने के लिए पूरा सर्च करती है। लेकिन कई बार आइडेंटिडी सर्च की वजह से लोग मुसीबत में आ जाते हैं। जानकारी लीक होने से उनकी प्राइवेसी का द एंड हो जाता है।

 

Tags:    

Similar News