सावधान! आप भी खाते हैं शुगर तो जान लीजिए इससे होने वाले नुकसान

Update: 2017-11-04 03:48 GMT

जयपुर: जो लोग मीठे के शौकीन है उनके लिए बुरी खबर है कि शक्कर या उससे बनी चीजें नहीं खानी चाहिए। शक्कर का सेवन हर दिन किसी न किसी रूप में करते ही हैं और यह आपके जीवन का एक अभिन्न अंग है। लेकिन इसकी मिठास जितनी अच्छी लगती है, उतने ही बुरे हैं इसके कुछ नुकसान।अगर आपको भी चीनी खाने की आदत है तो एक बार जरूर जान लें, इससे होने वाले नुकसान -

 

यह भी पढे़...जानिए कैसे शहद-लहसुन का मेल सर्दियों में बीमारियों के लिए है रामबाण?

*अगर परिवार में किसी को डाइबिटीज है, तो बेशक आपको शकर का प्रयोग कम से कम करना चाहिए, क्योंकि यह अनुवांशि‍क रूप से डाइबिटीज का कारण बन सकती है।

*चीनी का अत्यधि‍क प्रयोग करना गुप्तांगों में खुजली की समस्या पैदा कर सकता है। इतना ही नहीं यह गुप्तांगों द्वारा अत्यधि‍क तरल स्त्राव और संक्रमण के लिए भी जिम्मेदार हो सकता है।

*मीठी चीजों का अधि‍क सेवन करना, हृदय की नलियों में वसा का जमाव कर उसे ब्लॉक करने में मदद करता है और नली को अंदर से संकरा कर देता है। इससे हृदय रोगों या हार्ट अटैक की संभावना बढ़ जाती है।

*त्वचा पर भी शकर का अधि‍क सेवन बुरा असर डाल सकता है। यह त्वचा में खुजली, लालिमा या अन्य परेशानियां पैदा कर सकता है। एक शोध के अनुसार शकर का प्रयोग एग्जिमा की संभावना को बढ़ा देता है।

*दांतों की ऊपरी परत के अलावा इसका प्रयोग आपकी हड्ड‍ियों को कमजोर करने में भी मुख्य भूमिका निभाता है। इसके अलावा ऑस्टि‍योपोरासिस जैसी समस्याओं के लिए भी शकर का अधि‍क सेवन जिम्मेदार है।

 

Tags:    

Similar News