ये हैं चुनिंदा रंग जो मौसम के बदलने पर करते हैं ALERT

Update: 2016-05-19 15:17 GMT

लखनऊ: जैसे-जैसे गर्मी का पारा बढ़ता जा रहा है। वैसे-वैसे मौसम विभाग और डॉक्टर्स लोगों को अलर्ट कर रहे हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि मौसम के बारे में अलर्ट करने के लिए भी कुछ चुनिंदा रंगो का प्रयोग किया जाता है।

इस समय लखनऊ का तापमान 41 डिग्री सेल्सियस से चल रहा है। मौसम विभाग की मानें तो अभी और भी गर्म हवाएं राजधानी को दहका देंगी। जैसा मौसम का स्टेटस होता है। वैसे ही लोगों को अलर्ट कर दिया जाता है।

पीला रंग

-येलो अलर्ट हमें होने वाले खतरे से अवगत कराता है।

-जब मौसम गर्म होने वाला होता है तो लोगों को अवेयर करने के लिए येलो अलर्ट किया जाता है।

-इससे उस जगह के लोगों को यह बात पता चल जाती है कि मौसम में कुछ हलचल होने वाली है।

ऑरेंज

-मौसम का ये स्टेटस आपको अलर्ट करता है कि अब खतरे से बचने के लिए तैयार हो जाओ।

-गर्मी में ऑरेंज अलर्ट का मतलब है की अब गर्मी और भी बढ़ने वाली है।

-इससे बचने के लिए खूब पानी पिएं, धूप में बाहर ना निकलें।

लाल रंग

-जब भी रेड अलर्ट होता है इसका मतलब मौसम गंभीर है।

-मौसम से दुर्घटना भी हो सकती है।

-इसी वजह से रेड अलर्ट पर हॉस्पिटल्स में 24 घंटे सेवा उपलब्ध रहती है।

-जगह-जगह जलकल विभाग के टैंकर लगवाए जाते है।

-इससे भीषण गर्मी में कोई दुर्घटना ना हो।

आप भी रहें अलर्ट

-हमेशा बाहर निकलते वक्त पानी जरूर पिएं और पानी की एक बोतल अपने साथ लेकर चलें।

-धूप से तुरंत आकर पानी व ठंडा पेय पदार्थ ना पीए।

-बहार जूस पीने से अच्छा है कि खुद घर में फल लाकर उसका जूस बनाए।

-देर तक कटे रखे फलों का सेवन ना करें।

-कोल्ड ड्रिंक की बजाए शिकंजी और बेल का रस पिएं

-हरी सब्जियां खाएं।

-जहां तक हो सके धूप में ना निकले। जब भी निकले चेहरे को अच्छी तरह बांधकर और छाता लेकर निकले।

-खीरे,तरबूज का सेवन करें।

Tags:    

Similar News