What an Idea: लहसुन खाने के बाद आती है मुंह से स्मेल, तो इन टिप्स से छुड़ाएं पीछा

Update: 2016-12-28 07:51 GMT

लखनऊ: अक्सर लोग अपने मुंह में फ्रेशनर चाबते हुए दिख जाते हैं। कारण पूछो, तो कहते हैं कि लहसुन खाया है, उसकी स्मेल से बचने के लिए वह फ्रेशनर चबा रहे हैं। लहसुन के फायदों की वजह से लोग इसे खाना पसंद करते हैं। लेकिन बाद में इनका इसकी स्मेल से पीछा छुड़ाना मुश्किल हो जाता है।

लहसुन खाने के कई घंटों बाद भी इसकी स्मेल मुंह में बनी रहती है। तो वहीं कुछ लोग इसकी स्मेल से बचने के लिए लहसुन से बनी चीज ही नहीं खाते हैं। पर क्या आप इस स्मेल का कारण जानते हैं नहीं न। तो आपको बताते हैं क्यों इसकी स्मेल इतनी ज्यादा आती है?

आगे की स्लाइड में जानिए क्यों आती है मुंह से लहसुन की तीखी स्मेल

लहसुन में सल्फर पाया जाता है। यह एक तरह का केमिकल है जो कि सड़े हुए अंडे जैसी स्मेल करता है। मुंह में मौजूद बैक्टीरिया इस सल्फर को खा जाते हैं और फिर अजीबोगरीब गैस छोड़ते हैं। जो कि बदबूदार स्मेल वाले केमिकल से भरी होती है। यही वजह है कि लहसुन खाने के बाद मुंह से अजीब सी स्मेल आती है।

आगे की स्लाइड में जानिए लहसुन खाते टाइम रखें किस बात का ध्यान

कहा जाता है कि लहसुन खाने के बाद ना केवल मुंह से बल्कि पूरी बॉडी से भी स्मेल आने लगती है क्योंकि लहसुन में मौजूद सल्फर एक कंपाउड ब्लडस्ट्रीम से होते हुए लंग्स और स्किन तक पहुंचता है। तो जब आप लहसुन वाला खाना खाते हैं, तो इसकी स्मेल आपकी ना केवल सांसों से आती है बल्कि पूरी बॉडी से ही आने लगती है।

आगे की स्लाइड में जानिए इस स्मेल से कैसे करें लहसुन खाने वाले अपना बचाव

अक्सर लोग सोचते हैं कि वह लहसुन भी खाएं और उनके मुंह से स्मेल भी नहीं आए, तो इसका सबसे पहला ऑप्शन यही है कि अपने खाने में लहसुन कम कर दें। दूसरा लहसुन खाने के तुरंत बाद अच्छे माउथवॉश का यूज करें। इसके अलावा आप तुरंत ब्रश भी कर सकते हैं। टीथ को फ्लॉस भी कर सकते हैं। ऐसा करने से आपको लहसुन के हेल्थ बेनेफिट्स भी मिलेंगे और मुंह से स्मेल भी कम आएगी। दूसरों के सामने खुलकर बोलने का कॉन्फिडेंस भी जागेगा।

Tags:    

Similar News